PM Kisan 23rd Installment: किसानों के लिए नई गाइडलाइन जारी; चेहरा दिखाकर पूरी करें KYC, वरना नहीं मिलेंगे 2000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi Big Update: किसानों के लिए जरूरी अलर्ट। अब चेहरा दिखाकर e-KYC पूरी होगी और इसके साथ ही डिजिटल किसान आईडी भी अनिवार्य हो गई है। अगर 23वीं किस्त के 2000 रुपये चाहिए, तो तुरंत अपना स्टेटस चेक करें। कैसे करना है सब कुछ, यहां जानें।

PM MODI.jpg (1)
1 / 6

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी 23वीं किस्त के ₹2000 बिना किसी रुकावट के खाते में आएं, तो सरकार ने किसान आईडी और e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। जरा सी देरी आपकी किस्त रुकवा सकती है।

विज्ञापन

अब चेहरा दिखाकर होगी e-KYC: न ओटीपी का झंझट, न फिंगरप्रिंट की टेंशन

अब चेहरा दिखाकर होगी e-KYC: न ओटीपी का झंझट, न फिंगरप्रिंट की टेंशन2 / 6

सरकार ने e-KYC की प्रक्रिया को अब बेहद आसान बना दिया है। अब आपको जनसेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। आप PM Kisan Mobile App के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) फीचर का उपयोग कर घर बैठे सिर्फ अपना चेहरा दिखाकर KYC पूरी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है डिजिटल किसान आईडी? आधार की तरह होगी नई पहचान

क्या है डिजिटल किसान आईडी? आधार की तरह होगी नई पहचान3 / 6

सरकार अब हर किसान की एक डिजिटल किसान आईडी बना रही है। इसमें आपकी जमीन, उगाई जाने वाली फसल और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होगी। इसका मुख्य उद्देश्य बिचौलियों को खत्म करना और यह सुनिश्चित करना है कि पैसा केवल पात्र किसानों तक ही पहुंचे।

घर बैठे कैसे बनाएं अपनी किसान आईडी? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

घर बैठे कैसे बनाएं अपनी किसान आईडी? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस4 / 6

किसान आईडी बनाना बहुत आसान है। PM किसान पोर्टल या राज्य कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाएं। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें और अपनी जमीन व बैंक खाते की जानकारी अपडेट करें। आपकी डिजिटल आईडी तैयार हो जाएगी। आप यह काम जनसेवा केंद्र (CSC) से भी करा सकते हैं।

विज्ञापन

लैंड सीडिंग (Land Seeding) है जरूरी, वरना अटक जाएगा पैसा

लैंड सीडिंग (Land Seeding) है जरूरी, वरना अटक जाएगा पैसा5 / 6

सिर्फ आईडी बनाना ही काफी नहीं है, यह भी सुनिश्चित करें कि आपकी जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट हो, जिसे लैंड सीडिंग कहा जाता है। अक्सर e-KYC और लैंड सीडिंग न होने की वजह से ही किसानों की किस्तें अटक जाती हैं।

8.5 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

8.5 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभ6 / 6

नई व्यवस्था से करीब 8.5 करोड़ पात्र किसानों को किस्त मिलने में आसानी होगी। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार ने इन नियमों को सख्त किया है। अपनी अगली किस्त सुरक्षित करने के लिए आज ही अपना स्टेटस चेक करें और ये प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन