8th Pay पर बड़ी अपडेट: सरकार को मिला 51 पन्नों का प्रस्ताव, JCM ने की 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग
8th Pay Commission Alert: जेसीएम ने सरकार से 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है और अगर सरकार ये मांग मान लेती है, तो 18000 रुपये वाली सैलरी सीधे 69000 रुपये के पार पहुंच जाएगी। लेवल 1 से 18 तक किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी? देखें पूरा कैलकुलेशन यहां

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल काउंसिल (NC-JCM) ने सरकार को 3.833 फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव भेजकर हलचल तेज कर दी है। अगर यह मांग मान ली गई, तो लेवल 1 से लेकर लेवल 18 (IAS स्तर) तक के कर्मचारियों की सैलरी में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिलेगा।
8th Pay Commission: कर्मचारियों की चांदी! 3.83 फिटमेंट फैक्टर की उठी मांग
2 / 8केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग की मांग ने जोर पकड़ लिया है। जेसीएम (NC-JCM) ने सरकार को 51 पन्नों का मेमोरेंडम सौंपा है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.833 करने का प्रस्ताव दिया गया है। इससे न्यूनतम बेसिक सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
क्या होता है फिटमेंट फैक्टर? जिससे बढ़ती है आपकी सैलरी
3 / 8फिटमेंट फैक्टर वह मल्टीप्लायर (Multiplier) है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। जितना ज्यादा फिटमेंट फैक्टर होगा, कर्मचारियों की बेसिक पे और पेंशन उतनी ही अधिक बढ़ेगी।
चपरासी से IAS तक: ₹18,000 वाली सैलरी अब ₹69,000 के पार!
4 / 8अगर 3.833 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो: लेवल 1 (न्यूनतम): ₹18,000 की बेसिक सैलरी बढ़कर ₹68,994 हो जाएगी। लेवल 18 (अधिकतम): ₹2,50,000 की बेसिक पे सीधे ₹9,57,500 तक पहुंच सकती है।
लेवल-वार अनुमानित बेसिक पे
5 / 8नए फिटमेंट फैक्टर के साथ अनुमानित सैलरी: लेवल 2: ₹19,900 ➔ ₹76,217 लेवल 5: ₹29,200 ➔ ₹1,11,836 लेवल 10: ₹56,100 ➔ ₹2,14,863
उच्च स्तर के अधिकारियों की सैलरी में बंपर उछाल
6 / 8सीनियर लेवल के अधिकारियों की सैलरी अब लाखों में होगी: लेवल 14: ₹1,44,200 ➔ ₹5,52,286 लेवल 16: ₹2,05,400 ➔ ₹7,86,682 लेवल 17: ₹2,25,000 ➔ ₹8,61,750
कब तक आएगी बढ़ी हुई सैलरी? 2026 या 2028?
7 / 8नियम के अनुसार, 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होना चाहिए। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि कैबिनेट मंजूरी और प्रक्रिया में समय लगने के कारण कर्मचारियों के हाथ में बढ़ी हुई सैलरी 1 जुलाई 2027 या 1 जनवरी 2028 तक आ सकती है।
क्यों जरूरी है फिटमेंट फैक्टर बढ़ाना? जेसीएम का तर्क
8 / 8जेसीएम सचिव शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार, बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए 3.833 का फिटमेंट फैक्टर अनिवार्य है। यह मांग CPI-IW (महंगाई के आंकड़े) और प्राइवेट सेक्टर की सैलरी से तुलना के आधार पर की गई है।



















