Night Skin Care: त्वचा की देखरेख में जितना मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन जरूरी होता है उतना ही जरूरी है रात के समय त्वचा का ख्याल रखना. रात के समय भी स्किन को उतनी ही देखरेख की जरूरत होती है जितनी कि सुबह के समय. दिनभर की धूल-मिट्टी और डेड स्किन चेहरे पर जम जाने से स्किन की सेहत खराब होने लगती है. ऐसे में रात के समय घर की ही कुछ चीजें चेहरे पर लगाई जा सकती हैं. ये चीजें स्किन की गंदगी हटाती हैं और चेहरे को ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाने में असरदार होती हैं. जानिए कौन सी हैं ये चीजें जिन्हें रात के समय चेहरे पर लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – गर्दन पर जम गया है मैल तो आलू के रस में मिलाकर लगा लें यह चीज, चमक जाएगी Dark Neck
रात में चेहरे पर क्या लगाएं
कच्चा दूध
रात के समय चेहरे पर कच्चा दूध (Raw Milk) लगाया जा सकता है. कच्चे दूध से स्किन पर जमी डेड स्किन सेल्स निकलती हैं और चेहरे पर निखार आता है सो अलग. आपको कटोरी में कच्चा दूध निकालकर चेहरे पर रूई की मदद से लगाकर 3 से 4 मिनट तक मलना है. आपको चेहरे से मैल छूटता हुआ दिखने लगेगा. इसके बाद चेहरे को पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगाया जा सकता है. कच्चा दूध स्किन की अच्छी क्लेंजिंग कर देता है.
नारियल का तेल
अगर आपकी स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई है तो नारियल का तेल (Coconut Oil) आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा. नारियल के तेल की 3 से 4 बूंदे चेहरे पर लगाई जा सकती हैं. इस तेल को उंगलियों में लेकर पूरे चेहरे पर मलें और 10 से 15 मिनट बाद धोकर हटा लें. स्किन ग्लो करने लगती है.
खीरे का रस
गर्मियों में स्किन को ताजगी देने के लिए खीरे का रस चेहरे पर लगाया जा सकता है. खीरा हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर होता है और स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है. खीरे के रस को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें.
एलोवेरा
त्वचा के लिए एलोवेरा भी बेहद फायदेमंद होता है. यह हर स्किन टाइप को सूट करता है. एलोवेरा जैल लेकर या फिर ताजा एलोवेरा लेकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इसे 15 से 20 मिनट बाद धोकर हटाया जा सकता है या आप इसे चेहरे पर रातभर लगाकर सो सकते हैं. एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेटिंग और सूदिंग गुण देता है.
दही
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को मॉइस्चराइज करता है और दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता है. दही को सीधा चेहरे पर लगाया जा सकता है. इसे चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट रखें और फिर चेहरा धोकर साफ कर लें. स्किन निखर जाती है.
इस बात का रखें खास ध्यान
अक्सर ही लोग रात के समय चेहरे पर तेल लगाकर सो जाते हैं. लेकिन, जिन लोगों की त्वचा पहले से ऑयली हो या ज्यादा ड्राई ना हो उन्हें चेहरे पर रातभर तेल लगाकर नहीं सोना चाहिए. रातभर तेल लगाकर रखने से स्किन पर क्लोग्ड पोर्स की दिक्कत हो जाती है. इससे चेहरे पर फुंसियां भी निकल सकती हैं. इसीलिए तेल लगाएं तो ज्यादा से ज्यादा आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
यह भी पढ़ें – पसीने की बदबू आए तो क्या करना चाहिए? यहां जानिए किस तरह मिलगा इस स्मेल से छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines