पसीने की बदबू आए तो क्या करना चाहिए? यहां जानिए किस तरह मिलगा इस स्मेल से छुटकारा

Sweat Smell Home Remedies: आप भी पसीने के कारण आने वाली बदबू से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह इस बदबू से राहत पाई जा सकती है. पसीने की बदबू दूर करने में घर की ही कुछ चीजें आपके काम आएंगी.

Sweat Smell Home Remedies

बगल से पसीने की दुर्गंध कैसे दूर करें?

विज्ञापन

Pasine Ki Badbu Kaise Dur Kare: गर्मियों में पसीना आना जायज है. अब पसीना तो कुछ देर हवा में बैठने पर सूख जाता है लेकिन पसीने से आने वाली बदबू दिनभर के लिए साथ रह जाती है. कई बार तो लोग भी आपसे इस बदबू के कारण दूर रहने लगते हैं. पसीने की ये बदबू कई बार नहाने के बाद भी नहीं जाती है. वहीं, बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें चाहे कितना ही पसीना आ जाए लेकिन शरीर से बदबू नहीं आती. असल में पसीने के साथ बैक्टीरिया मिल जाने पर बदबू (Sweat Smell) आती है और ऐसे में अगर बैक्टीरिया को दूर कर दिया जाए तो पसीना आने पर भी शरीर से तेज दुर्गंध नहीं आती. यहां जानिए वो कौन से घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से पसीने की बदबू को दूर किया जा सकता है.

पसीने की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय

ग्रीन टी आएगी काम

विज्ञापन

ग्रीन टी बैग्स की मदद से पसीने की बदबू दूर की जा सकती है. इसके लिए ग्रीन टी बैग्स को हल्के गर्म पानी में डुबो लें. अब इन टी बैग्स को लेकर अपने अंडरआर्म्स पर लगा लें. कुछ देर रखने के बाद हटा लें. ध्यान रहे कि टी बैग्स ज्यादा गर्म ना हों बल्कि ठंडे ही हों. कुछ दिन कुछ-कुछ देर के लिए ये टी बैग्स अंडरआर्म्स पर लगा लिए जाएं तो बदबू से छुटकारा मिलता है.

बेकिंग सोडा भी है असरदार

अंडरआर्म्स से आने वाली पसीने की बदबू को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. बेकिंग सोडा स्किन रेचुरल एसिड्स को बैलेंस करता है और बगलों से आने वाली बदबू को दूर करने में मदद करता है. बेकिंग सोडा में हल्का पानी मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है. इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और जब यह पेस्ट सूख जाए तो धोकर हटा लें.

विज्ञापन

हल्दी लगाएं इस तरह

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है और बैक्टीरिया को मारने का काम करती है. ऐसे में अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने के लिए हल्दी लगाई जा सकती है. अंडरआर्म्स में से बदबू आने पर हल्दी को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. बदबू कम होने लगती है.

विज्ञापन

सेब का सिरका भी है फायदेमंद

पसीने की बदबू दूर करने के लिए सेब का सिरका भी लगाया जा सकता है. सेब का सिरका बैक्टीरिया को हटाता है और इससे अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू दूर होती है. एक चम्मच सेब का सिरका लेकर उसे 2 चम्मच पानी में मिला लें. इस मिश्रण को रूई की मदद से अंडरआर्म्स पर लगा लें. पसीने की बदबू दूर होने लगती है. सुबह-शाम इस नुस्खे को जरूर आजमाएं.

विज्ञापन

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • एंटीबैक्टीरियल साबुन से नहाने पर बैक्टीरिया दूर होते हैं जिससे पसीने की बदबू भी कम हो जाती है.
  • अंडरआर्म्स को शेव करने पर बैक्टीरिया के कारण आने वाली पसीने की बदबू कम होने लगती है.
  • रोजाना साफ कपड़े पहनें और रोजाना कपड़े धोएं. इससे स्किन और कपड़ों दोनों पर ही पसीने की बदबू जमी नहीं रहती है.
  • कई बार स्ट्रेस से भी बहुत ज्यादा पसीना आता है. ऐसे में स्ट्रेस कंट्रोल करके पसीने को भी कंट्रोल (Sweat Control) किया जा सकता है.
  • अगर कोई खाने की चीज शरीर की बदबू की वजह बन रही है तो उस चीज को खाने से परहेज करें.

यह भी पढ़ें- इस एक गलती की वजह से आप भी हो सकते हैं गंजे, डॉक्टर ने कहा भूल से भी इग्नोर ना करें यह साइन

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ