Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

क्या खाते हैं पीएम Modi? जानिए उनकी सुबह से लेकर रात तक की डेली डाइट और फिटनेस सीक्रेट

पीएम मोदी को लेकर अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर वह इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद एक्टिव कैसे रहते हैं? आखिर वह कौन सी हेल्थ रूटीन फोलो करते हैं, जिस कारण उनका शरीर एनर्जी से भरा रहता है. आइए जानते हैं उनका खानपान से लेकर फिटनेस का पूरा सीक्रेट.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 24, 2026 11:50
Pm Modi Daily Diet Plan
पीएम मोदी फिट कैसे रहते हैं?

Narendra Modi Daily Routine: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस हमेशा से चर्चा का विषय रही है, उनकी उम्र 75 साल हो चुकी है. इतनी ज्यादा उम्र होने के बावजूद वह देश और विदेश की यात्रा करते हैं, पीएम के तौर पर देश संभालते हैं, उद्घाटन समारोह में शामिल होते हैं, बच्चों से बात करते हैं आदि कई कार्यक्रमों में उनका योगदान साफ देखा जाता है. ऐसे में सबसे हैरानी वाली बात यह रहती है कि वह इन सबके बावजूद दिनभर एक्टिव रहते हैं, इसकी वजह यह है कि पीएम मोदी राजनीति के साथ-साथ अपने आहार और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देते हैं. आज की स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि पीएम मोदी की डेली रूटीन क्या है और वह सुबह से लेकर रात तक क्या खाते हैं, जिससे वह इतना फिट रहते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या लकड़ी के बिस्तर पर सोना अच्छा है? आचार्य मनीष जी ने बताया अच्छे पॉश्चर के लिए चारपाई पर सोना क्यों है बेस्ट

---विज्ञापन---

सुबह की शुरुआत हल्के और पौष्टिक नाश्ते से

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9 बजे से पहले नाश्ता कर लेते हैं. उनके नाश्ते में मौसमी फल, उबली या हल्की पकी सब्जियां और साबुत अनाज शामिल होते हैं. वे हल्का और सुपाच्य भोजन पसंद करते हैं, जिससे दिनभर ऊर्जा बनी रहे. तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना वे सुबह के समय नहीं लेते.

---विज्ञापन---

मोरिंगा पराठा

प्रधानमंत्री मोदी को मोरिंगा यानी सहजन से बना पराठा पसंद है और उनकी थाली में मौजूद रहता है. मोरिंगा में विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह हड्डियों को मजबूत बनाने, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मददगार माना जाता है. साधारण लेकिन पोषण से भरपूर भोजन उनकी थाली की खास पहचान है.

गुजराती खिचड़ी

गुजरात से संबंध रखने वाले प्रधानमंत्री को खिचड़ी बेहद पसंद है. रात के भोजन में वे हल्की और कम मसाले वाली गुजराती खिचड़ी लेना पसंद करते हैं. यह आसानी से पच जाती है और शरीर को आराम देती है. उनका मानना है कि रात का खाना हल्का होना चाहिए, ताकि नींद अच्छी आए और पाचन तंत्र स्वस्थ रहे.

योग और प्राणायाम का भी रखते हैं ख्याल

प्रधानमंत्री मोदी नियमित रूप से योग और प्राणायाम करते हैं. वे सूर्य नमस्कार, ध्यान और योग निद्रा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं. योग से न केवल शरीर लचीला रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है. उनकी योग करने की आदत के कारण ही वह शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी फिट रहते हैं.

प्रकृति से जुड़ाव

प्रधानमंत्री मोदी को प्रकृति के करीब रहना पसंद है. वे समय मिलने पर घास पर नंगे पांव चलते हैं, जिससे तनाव कम होता है और मन को सुकून मिलता है. प्राकृतिक वातावरण में समय बिताना उनके जीवन का अहम हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: रात में बार-बार खुल जाती है नींद? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, नजरअंदाज किया तो भुगतना पड़ सकता है अंजाम!

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 24, 2026 11:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.