रात में बार-बार खुल जाती है नींद? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, नजरअंदाज किया तो भुगतना पड़ सकता है अंजाम!

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी नींद रात में कई बार टूट जाती है, जिस कारण सुबह थकान सा मबसूस होता है और पूरा दिन सुस्ती भरा रहता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और जानना चाहते हैं कि यह क्यों हो रही है, तो आइए जानते है.

Why Do I Wake Up Multiple Times At Night

रात नें बार-बार नींद खुलने की क्या है वजह?

क्या आप भी रात में बार-बार जाग जाते हैं और सुबह उठते ही थकान महसूस करते हैं? कई लोग बिस्तर पर पूरी रात बिताने के बावजूद तरोताजा महसूस नहीं करते. यह कोई सामान्य परेशानी नहीं, बल्कि अनिद्रा यानी इंसोम्निया (Insomnia) का संकेत हो सकता है. जब नींद बार-बार टूटती है, देर तक नींद नहीं आती या सुबह बहुत जल्दी आंख खुल जाती है और दोबारा नींद नहीं आती, तो शरीर और दिमाग दोनों पर इसका असर पड़ता है. लगातार ऐसी स्थिति रहने से शरीर में ऊर्जा का स्तर गिरता है, मूड खराब रहता है और काम में ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, समय रहते इस समस्या को समझना बेहद जरूरी है, ताकि वक्त रहते इस समस्या से राहत पाया जा सके. आइए जानते हैं आखिर रात में बार-बार नींद खुलने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों टूटती है नींद? समझें असली कारण

हर व्यक्ति के लिए नींद की जरूरत अलग होती है, लेकिन आमतौर पर 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी मानी जाती है. कुछ दिनों की अनिद्रा अक्सर तनाव, चिंता या किसी भावनात्मक घटना के कारण हो सकती है. लेकिन अगर यह समस्या तीन महीने या उससे ज्यादा समय तक बनी रहे, तो इसे क्रॉनिक अनिद्रा (Chronic Insomnia) कहा जाता है. कई बार यह अपने आप में एक बीमारी होती है, तो कभी किसी अन्य शारीरिक समस्या का संकेत भी हो सकती है. हार्मोन असंतुलन, जीवनशैली की गड़बड़ी और देर रात तक मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल भी नींद के चक्र को बिगाड़ सकता है.

ये स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा सकती हैं जोखिम

विज्ञापन
  • मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें जैसे घबराहट और अवसाद नींद पर गहरा असर डालती हैं.
  • इसके अलावा अस्थमा (Asthma), थायरॉयड की समस्या(Thyroid), लगातार रहने वाला दर्द, एसिडिटी (Acidity), स्लीप एपनिया (Sleep Apnea)और रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम (Restless Legs Syndrome) जैसी स्थितियों के कारण भी रात की नींद खराब हो सकती है.
  • साथ ही, यह समस्या उम्र पर भी निर्भर करती है यानी कि उम्र बढ़ने के साथ नींद हल्की हो जाती है, जिससे छोटी सी आवाज पर भी नींद खुल सकती है. बच्चों और किशोरों में बदले हुए जैविक समय चक्र के कारण देर रात तक जागने के कारण सुबह थकान की समस्या देखना पड़ सकता है.

कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर दिन में लगातार थकान, चिड़चिड़ापन, उदासी, ध्यान में कमी या काम में गलती होने लगे, तो यह संकेत है कि शरीर को मदद की जरूरत है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. विशेषज्ञ जरूरत पड़ने पर स्लीप टेस्ट (Sleep Test) या अन्य जांच की सलाह दे सकते हैं ताकि सही कारण पता चल सके.

विज्ञापन

कैसे पाएं नींद टूटने की समस्या से राहत?

इस समस्या से आराम पाने के लिए नियमित सोने-जागने का समय तय करना, कैफीन से दूरी, हल्का भोजन और सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करना फायदेमंद हो सकता है. याद रखें, अच्छी नींद केवल आराम नहीं, बल्कि बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की कुंजी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ