फ्रीजर में जमने लगी है बर्फ की चादर? यहां जानिए गर्मियों में फ्रिज कितने नंबर पर चलाना चाहिए

Fridge Ki Barf Kaise Kam Kare: फ्रिज में तो कूलिंग तो होती नहीं है, लेकिन फ्रीजर में अचानक बर्फ की चादर जम जाती है जिसकी वजह से सामान रखने की जगह नहीं हो पाती. इसलिए सही तापमान का पता होना जरूरी है ताकि फ्रीजर में जमने वाली चादर से बचा जा सके.

Fridge Ki Barf Kaise Kam Kare

फ्रीजर में जमने लगी है बर्फ की चादर? Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

How To Melt Freeze Ice In Hindi: गर्मियों में फ्रिज में बहुत कम ठंडक होती है, लेकिन फिर भी फ्रीजर में बर्फ की सफेद चादर दिखने लगती है. कई बार बर्फ के पहाड़ भी दिखने लगते हैं, जिससे लोगों को लगता है कि इससे फ्रिज में कूलिंग बढ़िया होगी. असल में ऐसा नहीं है और यह आपकी गलतफहमी है क्योंकि फ्रीजर में बर्फ जमने से ठंडक ज्यादा नहीं होती, बल्कि कम हो जाती है. इस परत से गैस का पाइप बिल्कुल बंद हो जाता है और फ्रिज से निचले हिस्से पर बिल्कुल भी ठंडक नहीं जाती है. इसलिए इसे हटाएं और हटाने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें. साथ ही, इस लेख में यह भी जानिए कि गर्मियों में फ्रिज की सेटिंग किस तरह रखी जाए. हालांकि, बहुत सारे लोग फ्रीजर से चादर हटाने के लिए किसी नुकीली चीज का काम करते हैं जिससे फ्रीजर की गैस निकलने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें- कम उम्र में जिम का जाना पड़ सकता है भारी! जानिए क्या होती है Gym जानें कि सही उम्र

विज्ञापन

फ्रिज में बर्फ ज्यादा क्यों जमती है?

यह बहुत अजीब लग सकता है, लेकिन अगर आपने फ्रिज को बहुत ज्यादा ठंडे नंबर पर सेट कर दिया है तो फ्रीजर में तेजी से बर्फ जमने लगती है. इससे गैस के पाइप भी चोक हो जाते हैं और कूलिंग ना होने की परेशानी पैदा हो जाती है. इसलिए मौसम के हिसाब से कूलिंग का नंबर सेट करें.

फ्रीजर पर जमी बर्फ की चादर हटाने के लिए क्या करें?

फ्रीजर से चादर हटाने के लिए आप कई टिप्स अपना सकते हैं. इन टिप्स को आप फॉलो कर सकते हैं, ताकि तुरंत सफेद बर्फ की चादर को हटाया जा सके.

  • आपको फ्रिज की गैस चेक करनी होगी, क्योंकि गैस में कमी होने की वजह से बर्फ के पहाड़ बन सकते हैं. अगर गैस पूरी होगी तो आपको इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.
  • नमक का इस्तेमाल करें, क्योंकि बर्फ को पिघलाने में यह बहुत ही तेजी से काम करता है. फ्रिजर में अगर बार-बार जरूरत से बर्फ जम रहा है तो नमक के पानी का छिड़काव करें, क्योंकि नमक का पानी बर्फ को तेजी से हटाने का काम करता है.
  • कंडेनसर कॉइल को साफ करके भी देखा जा सकता है. इससे फ्रिज की कूलिंग सामान्य तौर पर आएगी और फ्रिजर में बर्फ की चादर नहीं जमती. आप महीने में दो बार कंडेनसर कॉइल की सफाई कर सकते हैं.
  • डिफ्रॉस्ट ड्रेन को साफ करके भी इस समस्या से बचा जा सकते है, क्योंकि कई बार डिफ्रॉस्ट ड्रेन ऑन करने के बाद भी फ्रीजर में सफेद चादर जमने लगती है.

गर्मियों में फ्रिज कितने नंबर पर चलाना चाहिए?

लोगों को ज्यादा इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है कि आखिर फ्रिज को गर्मियों में कितने नंबर पर चलाया जाता है. सही नंबर को सेलेक्ट करने के लिए जरूरी है कि नंबर को समझा जाए. बता दें फ्रिज में 1 से 5 या 7 नंबर होते हैं, जिसका मतलब होता है-

विज्ञापन
  • 1 से 2 नंबर का मतलब होता है कि फ्रिज में बहुत कम ठंडक होगी.
  • 3 से 4 नंबर का मतलब होता है कि फ्रिज में नॉर्मल ठंडक होगी.
  • 5 से 7 नंबर का मतलब होता है कि फ्रिज में ज्यादा ठंडक होगी.

इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत? आपकी ये आदत बढ़ा सकती है ये समस्याएं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ