The Flying Roller Glider, kw Delhi 6 mall: दिल्ली में बच्चों से लेकर बड़ों तक के घूमने और मौज मस्ती करने के लिए कई एडवेंचर पार्क है। जहां पर आप पूरे दिन मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में एक से बढ़कर एक कई मॉल भी आपको देखने को मिल जाएंगे, जिनकी अपनी खासियत है। जहां कुछ मॉल अपने खाने के लिए मशहूर हैं तो वहीं कुछ रोलर कोस्टर राइड और एडवेंचर के लिए। आज हम आपको दिल्ली के ऐसे मॉल के बारे में बताएंगे जहां आप सस्ते में फ्लाइंग रोलर ग्लाइडर का मजा उठा पाएंगे।
ये भी पढ़ें- आलसियों की मौज! अब खुद-ब-खुद चलेगा बेड, लेटे-लेटे लें सनराइज से सनसेट तक का मजा
The Flying Roller Glider की क्या है खासियत?
दिल्ली के पास राज नगर एक्सटेंशन में kw Delhi मॉल है, जहां पर हाल ही में फ्लाइंग रोलर ग्लाइडर खुला है। बता दें कि kw Delhi 6 mall राज नगर रेजीडेंसी के पास विकास नगर, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश 201017 में है। वहीं मॉल की चौथी मंजिल पर यह राइड खुली है। इस राइड का मजा आप हफ्ते के 7 दिन सुबह 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक उठा सकते हैं। फ्लाइंग रोलर ग्लाइडर की खास बात ये है कि इस राइड को करने के लिए आपको मात्र 100 देने होंगे।
सिर्फ 100 रुपए में आप ऊंचाई से पूरे मॉल को देख पाएंगे। दरअसर इस राइड में आपको मॉल के टॉप फ्लोर पर हार्नेस के सहारे झूले पर लटका दिया जाएगा। फिर हार्नेस की मदद से आप पूरे मॉल का चक्कर लगाते हैं। हालांकि राइड के दौरान आपको झटके भी लगते हैं। बता दें कि ये राइड 16 साल से बड़ा कोई भी व्यक्ति कर सकता है।
के डब्ल्यू मॉल में क्या-क्या है खास?
के डब्ल्यू मॉल में आपको कपड़े, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्यूटी केयर से जुड़ी भी कई दुकानें मिल जाएंगी। इसके अलावा खाने के लिए भी यहां कई फूड कोर्ट हैं। जहां आप चाइनीज फूड से लेकर साउथ इंडियन फूड तक का मजा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आलसियों की मौज! अब खुद-ब-खुद चलेगा बेड, लेटे-लेटे लें सनराइज से सनसेट तक का मजा
संबंधित खबरें
अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
8 days agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख
10 days agoबावड़ियां देखनी हैं तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी कर देगी हैरान
13 days agoदिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूमें
15 days agoअक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूमें ये जगहें
16 days agobest greenery rajasthan places to visit during September
24 days agoटिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक... खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
26 days agoविदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर
27 days agoगणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानें रेसिपी
27 days agoबारिश में कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों को करें एक्सप्लोर
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines