South India Trip: अक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज, ट्रिप बन जाएगा यादगार

अगर आपको घूमना पसंद है तो साउथ इंडिया का ट्रिप प्लान बना सकते हैं. यहां पर आप घूमने के साथ-साथ कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ भी उठा सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं ये जगहें कौन सी हैं.

you can plan south india trip in October

साउथ इंडिया में पहाड़ों पर ट्रेकिंग से लेकर पानी में राफ्टिंग और सर्फिंग तक, एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं. Image Credit- AI

अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. मानसून के बाद मौसम सुहावना होने लगता है और कई जगहों पर हरियाली भी देखने को मिलती है. अगर आप इस बार साउथ इंडिया घूमने का प्लान बना रहे हैं और सिर्फ घूमने के बजाय ट्रिप में थोड़ा एडवेंचर चाहते हैं तो यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज ट्राई की जा सकती हैं. साउथ इंडिया में पहाड़ों पर ट्रेकिंग से लेकर पानी में राफ्टिंग और सर्फिंग तक, एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं. आइए जानते हैं अक्टूबर में साउथ इंडिया ट्रिप के दौरान किन एक्टिविटीज को ट्राई कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायनाड में ट्रेकिंग

केरल का वायनाड अपनी हरियाली, पहाड़ों और खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है. यहां ट्रेकिंग करना एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए अच्छा एक्सपीरियंस हो सकता है. चेम्ब्रा पीक जैसे ट्रेक के दौरान आपको पहाड़ी रास्तों के साथ आसपास की खूबसूरत नजारों को देखने का मौका मिलता है. 

कूर्ग में रिवर राफ्टिंग

कर्नाटक का कूर्ग यानी कोडागु अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है. यहां कावेरी नदी में रिवर राफ्टिंग का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है. तेज बहते पानी के बीच राफ्टिंग करना आपकी साउथ इंडिया ट्रिप को रोमांचक बना सकता है. 

विज्ञापन

गोवा में वाटर स्पोर्ट्स

गोवा सिर्फ बीच और नाइटलाइफ के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यहां कई तरह के वाटर स्पोर्ट्स भी किए जा सकते हैं. अक्टूबर में मौसम बेहतर होने के साथ कुछ चीजें जैसे पैरासेलिंग, जेट स्की और बनाना राइड जैसी एक्टिविटीज ट्रिप का मजा दोगुना कर सकती हैं. 

गोकर्ण में सर्फिंग

कर्नाटक का गोकर्ण अपनी खूबसूरत बीच लोकेशन के लिए जाना जाता है. अगर आप समुद्र की लहरों के साथ एडवेंचर करना चाहते हैं तो यहां सर्फिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं. शुरुआती लोग ट्रेनिंग या इंस्ट्रक्टर की मदद से इसे ट्राई कर सकते हैं 

विज्ञापन

हम्पी में रॉक क्लाइम्बिंग

कर्नाटक का हम्पी ऐतिहासिक इमारतों के साथ अपने विशाल चट्टानी इलाकों के लिए भी जाना जाता है. यहां रॉक क्लाइम्बिंग और बोल्डरिंग जैसी एक्टिविटीज एडवेंचर पसंद करने वालों को पसंद आ सकती हैं. पहाड़ों के बीच इस तरह की एक्टिविटी करने से आपको अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ