प्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज

Pre Wedding Shooting: अगर आप चाहते हैं कि आपकी प्री-वेडिंग तस्वीरें बाकी कपल्स के शूट से थोड़ी अलग दिखें तो किसी मशहूर डेस्टिनेशन के बजाय ऐसी ऑफबीट जगह चुनें जहां लोकेशन के साथ आपकी कहानी और फोटोशूट की थीम भी अच्छी तरह मैच करे. बाद में देखने में आपको यह बहुत ही अच्छा लगेगा.

best pre wedding shoot locations

यहां आपको भीड़ से दूर खूबसूरत लोकेशन, शानदार बैकग्राउंड और अपनी तस्वीरों के लिए एक अलग थीम मिल सकती है. Image Credit- Freepik

प्री-वेडिंग शूट के लिए कपल्स अक्सर पहाड़ों, समुद्र और खूबसूरत रिसॉर्ट्स जैसी मशहूर जगहों का रुख करते हैं. मसूरी, मनाली और गोवा जैसी जगहें बेशक खूबसूरत हैं, लेकिन अगर आप अपनी तस्वीरों में कुछ अलग अंदाज चाहते हैं तो इस बार इन ऑफबीट डेस्टिनेशन को चुन सकते हैं. यहां आपको भीड़ से दूर खूबसूरत लोकेशन, शानदार बैकग्राउंड और अपनी तस्वीरों के लिए एक अलग थीम मिल सकती है. अगर आप भी प्री-वेडिंग शूट की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस लेख में बताई गई इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यकीनन आपके फोटो और वीडियो बहुत ही अच्छे आएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

चोपता, उत्तराखंड

पहाड़ों पर फोटो बहुत ही अच्छे आते हैं, लेकिन ज्यादातर जगहों पर काफी भीड़ मिलती है. ऐसे में अगर आपको पहाड़ों के बीच रोमांटिक और नेचुरल तस्वीरें लेना पसंद हैं तो चोपता अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हरे-भरे जंगल, पहाड़ी रास्ते और दूर तक नजर आते हिमालयी नजारे तस्वीरों को खूबसूरत बना सकते हैं. यहां का शांत माहौल कपल्स को शूट के दौरान सुकून भी देगा, बस लोकेशन के साथ आपके वेडिंग कपड़ों का तालमेल अच्छा हो, तभी वीडियो अच्छी बनेगी. 

कच्छ का रण, गुजरात

xr:d:DAFe2LPlz6U:371,j:4158355030878839814,t:23102106

सफेद नमक के रेगिस्तान में प्री-वेडिंग शूट आपकी तस्वीरों को बिल्कुल अलग लुक दे सकता है. कच्छ के रण में खुले आसमान और सफेद जमीन का कॉम्बिनेशन तस्वीरों के लिए शानदार बैकग्राउंड बनाता है. यहां ट्रेडिशनल आउटफिट से लेकर मॉडर्न कपड़ों तक, अलग-अलग थीम के साथ शूट किया जा सकता है. बेहतर होगा कि आप गुजराती थीम के कपड़ों को पहनें, क्योंकि इससे माहौल और वीडियो एकदम अच्छी लगेगी.  

विज्ञापन

दांडेली, कर्नाटक

नेचर और एडवेंचर पसंद करने वाले कपल्स के लिए दांडेली एक अलग तरह का ऑप्शन हो सकता है. घने जंगल, नदी और हरियाली के बीच ली गई तस्वीरें प्री-वेडिंग शूट से काफी अलग दिख सकती हैं. अगर आप नेचर थीम चाहते हैं तो यह जगह आपकी पसंद बन सकती है. आप भी इस जगह को सेलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन पहले अपना बजट देखें और फिर इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए सोचें. 

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश

पचमढ़ी को अक्सर मध्य प्रदेश का हिल स्टेशन कहा जाता है. यहां हरियाली, झरने, चट्टानी इलाके और खूबसूरत नजारे मिलते हैं. यही वजह है कि एक ही ट्रिप में आपको प्री-वेडिंग शूट के लिए कई तरह के बैकग्राउंड मिल सकते हैं. बता दें कि इस जगह पर आपको पहाड़ मिलेंगे और बाकी जगहों से यहां पर बहुत ही सुकून है. इसकी खूबसूरती को देखते हुए इस जगह को सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ