तारा सुतारिया मिनिमल ग्लैमर में आईं नजर, आप भी ट्राई करें ये खूबसूरत मेकअप लुक

तारा सुतारिया ने अपने ग्लैमरस लुक और स्टेटमेंट अप डू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद भी आया। मिनिमल ग्लैमर लुक उनकी नेचुरल खूबसूरती और भी निखार रहा था। आप भी इस लुक को खास मौके के लिए ट्राई कर सकते हैं।

Tara Sutaria Look

Tara Sutaria Look

विज्ञापन

अभिनेत्री तारा सुतारिया एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी फेमस हैं। हाल ही में उन्होंने आपने मेकअप लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आया और लोगों ने कमेंट में उनकी तारीफ भी की। उनका ये मिनिमल ग्लैमर लुक उनकी नेचुरल खूबसूरती और भी निखार रहा है। 29 साल की अभिनेत्री ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया और अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना दिया। तारा इस बार भी बेहद ग्लैमरस दिखीं, जो कि उनकी पर्सनैलिटी से मैट भी रही थी। ऐसे में आप भी उनके इस ग्लैमरस मेकअप लुक को ट्राई कर सकती हैं।

तारा सुतारिया का मेकअप

तारा के खूबसूरत चेहरे को एक बेदाग फाउंडेशन से बेस दिया गया। इसके ऊपर परफेक्ट तरीके से ब्रोंजर लगाया गया। जिससे उन्हें एक वार्म अप और ग्लैमरस लुक मिल रहा था। इसके साथ ही उसके गालों पर पीच ब्लश लगाया गया था, ताकि स्किन अंदर से हेल्दी और रेड दिखें। तारा की आंखों को स्मोकी ग्रे आईशैडो लुक दिया गया था, जिसके साथ आर्टिफिशियल पलकें लगाई गई थी, जो एक खूबसूरत इफेक्ट दे रही थी। साथ ही उनके आईब्रो को भी परफेक्ट बना रही थी। उन्होंने अपने ग्लैम गेम को रोज मॉव रंग के लिप कलर से पूरा किया, जिससे उन्हें एक खूबसूरत पाउट लुक मिल रहा था।

विज्ञापन

हेयर स्टाइल

जहां तारा का मेकअप बेहतरीन था, तो उनके बाल कैसे पीछे रह सकते थे? उन्होंने अपने बालों को एक स्लीक फॉक्स हेयर बन में स्टाइल किया था, जिसमें उनके ओजी बालों को चारों ओर से फूलों का आकार देकर लपेटा गया था और बीच में एक पार्टिंग थी जो उनके ब्यूटी लुक से मेल खा रही थी और परफेक्ट क्राउन ग्लोरी लुक दे रही थी। उनके इस शानदार मेकअप लुक को आप भी ट्राई कर सकते हैं जो आपको भीड़ से अलग रखेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ