---विज्ञापन---

डेनिम अंदाज में नजर आईं सानिया मिर्जा, आप भी ट्राई करें उनका ये शानदार लुक

सानिया मिर्जा ने एक खूबसूरत लुक पेश किया है, जिसे एक कवर पेज के लिए चुना गया था। इस डेनिम गाउन और न्यूड मेकअप लुक में वह एक नया ट्रेंड सेट करते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है, जिसे आप भी ट्राई कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

सानिया मिर्जा डेनिम गाउन अंदाज में अपने फैंस को अट्रैक्ट कर रही हैं। वह इस लुक में काफी खूबसूरत और मासूम नजर आ रही हैं। उनका ये लुक एले इम्पैक्ट के लिए कवर पेज पर छपी है। टेनिस स्टार जो देश में खेल जगत की एक ताकत के रूप में फेमस हैं, उनका चेहरा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनके फैंस उनके खेल से ज्यादा उनकी खूबसूरत के दीवाने हैं। उनका ये लुक इंस्टाग्राम पर लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है, जिस लुक को आप भी ऑफिस और कॉलेज जाने के लिए ट्राई कर सकती हैं।

सानिया मिर्जा का लुक

सानिया मिर्जा ने एले इम्पैक्ट के नए कवर गर्ल की भूमिका निभाई। बता दें कि सानिया एक बच्चे की मां हैं और आज भी उनका ग्लैमर कम नहीं हुआ है। उन्होंने इस लुक के लिए मेकअप को न्यूड रखा। फाउंडेशन के साथ सही तरीके से ब्रोंजर का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ उन्होंने अपने गालों पर पिंक ब्लश का इस्तेमाल किया, जो उनके सुंदर चेहरे पर और भी निखार ला रहा था। सानिया ने अपने ब्रोंजर को आईशैडो के रूप में लगाया और इसे कर्ल किए हुए आईलैश के साथ मिलाकर एक बेहतरीन आई लुक दिया। उन्होंने अपने ब्यूटी लुक को रस्ट ह्यूड सैटिन लिप कलर के साथ पूरा किया।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by ELLE India (@elleindia)

---खबर नीचे जारी है---

हेयर स्टाइल

सानिया के बालों को उनकी खूबसूरती के साथ मैच करते हुए स्टाइल किया गया था, जिन्हें लंबे कर्ल लुक दिया गया। बालों को बीच से आधा बांधा गया था, जिससे उनके बाल काफी हैवी नजर आ रहे थे। उनकी पीठ पर खुले कर्ल उनकी सुंदरता बढ़ा रही थी और उनका ये डेनिम गाउन लुक और भी शानदार लग रहा था। इस लुक को आप भी नॉर्मल डे या फिर किसी खास मौके के लिए ट्राई कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 13, 2025 01:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola