नींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

DIY Mosquito Repellent: मच्छरों को मारने के लिए कोई नेचुरल तरीका ढूंढ रहे हैं तो यहां जानिए किस तरह नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये नुस्खे आजमाने आसान भी हैं और असरदार भी.

Lemon For Mosquitoes

मच्छरों को मारने के लिए आजमाकर देखें ये नुस्खे. AI Generated Image

Lemon For Mosquitoes: मौसम ठंडा होने लगता है तो मच्छरों का आतंक भी बढ़ने लगता है. ऐसे में लोग मच्छरों से छुटकारा पाने के तरीके ढूंढते हैं. लेकिन, घर में हर समय केमिकल वाले कॉइल या लिक्विड को जलाने पर यह घर में केमिकल जैसी स्मेल छोड़ता है और इससे आंखों में जलन जैली दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में मच्छर भगाने के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies) आजमाकर देखे जा सकते हैं. यहां जानिए नींबू के ऐसे नुस्खे जिन्हें अपनाने पर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नींबू से कैसे भगाएं मच्छर | Lemon As Mosquito Repellent

नींबू और लौंग का नुस्खा

नींबू को बीच में ऐसे काटकर इसके रस वाले हिस्से पर लौंग गाड़ दें. इस तरह लौंग वाले नींबू को घर के कोने में रख दें. आप चाहे तो घर में जहां-जहां मच्छर ज्यादा नजर आते हैं वहां-वहां इस नींबू-लौंग को रख सकते हैं. लौंग और नींबू की महक मच्छरों को भगाने का काम करती है.

विज्ञापन

नींबू से बना सकते हैं स्प्रे

मच्छरों वाले स्प्रे को घर में छिड़का जाए तो देर तक कमरे को बंद रखना पड़ता है और इस केमिकल वाली हवा में सांस लेने से बचा जाता है. लेकिन, इससे उलट नींबू वाला स्प्रे है जिसे छिड़कने पर कमरे से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है और मच्छर भाग जाते हैं सो अलग. स्प्रे बनाने के लिए हर एक कप पानी में डेढ़ नींबू का रस निचोड़ें. अगर ज्यदा स्प्रे बनाना है और ज्यादा पानी लिया है तो उस हिसाब से नींबू का रस ज्यादा ले लें. स्प्रे बोतल में दोनों चीजों को मिलाएं और मच्छरों पर छिड़कें.

विज्ञापन

नींबू के छिलके में जलाएं कपूर

नींबू का छिलका लेकर उसमें कपूर के टुकड़े डालें और जलाएं. आप चाहे तो नींबू के रस में सरसों का तेल और बाती डालकर भी लौ जला सकते हैं. ऐसा करने से नींबू से निकलने वाला यह धुआं मच्छरों को नेचुरल तरीके से भगाने में मदद करता है.

विज्ञापन

ये नुस्खे भी आएंगे काम

  • लहसुन को कूटकर पानी में मिलाएं और इस पानी को मच्छरों पर छिड़कें. लहसुन का यह स्प्रे मच्छरों का खात्मा करने में असर दिखाता है.
  • नीम के तेल में बराबर मात्रा में नारियल का तेल मिलाकर इसे किसी दीये में भर लें. इस दीये में बाती लगाएं और जला दें. इस तेल को जलाने पर जो धुआं निकलता है वो मच्छरों को मारने में असरदार होता है.
  • लेमनग्रास और पेपरमिंट एसेंशिल ऑयल को ऑयल डिफ्यूजर में डालकर जलाने पर भी मच्छर भागने लगते हैं.

यह भी पढ़ें – खराब समझकर फेंक देते हैं संतरे के छिलके? यहां जानिए Orange Peels का किस-किस तरह से करें इस्तेमाल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ