बच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी

क्या आप भी शाम की भूख के लिए कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जिसका स्वाद एकदम बेहतरीन हो और खाने वाला हर शख्स आपकी तारीफ करें. आप इस क्रेविंग को पूरी करने के लिए घर पर ही आलू पेटीज तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

aloo patty

आलू पेटीज घर पर कैसे बनांए? (Image: AI)

विज्ञापन

How to Make Aloo Patties: शाम के समय अक्सर घर में बच्चों व अन्य लोगों को भूख लग जाती है, जो कि बिल्कुल आम बात है. लेकिन मुश्किल तब आती है, जब ये चुनाव करना हो कि इस भूख को मिटाने के लिए ऐसा क्या बनाया जाए, जिसमें ज्यादा मेहनत भी न लगे और सभी को पसंद आए. आमतौर पर पराठा, पकोड़े ही दिमाग में आते हैं, लेकिन इस स्टोरी में हम आपको शानदार क्रिस्पी आलू पेटीज की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे खाने के बाद घर का हर शख्स आपकी तारीफ करेगा. अगर आप सोच रहे हैं कि इसे बनाना बहुत मुश्किल होगा या फिर बहुत टाइम बर्बाद हो जाएगा, तो ऐसा नहीं है, क्योंकि इस तैयार होने में ज्यादा से 10-15 मिनट ही लगेगा. आइए जानते हैं आसान रेसिपी.

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha Recipe: पितृ पक्ष में बनाएं चावल की ये पारंपरिक खीर, स्वाद के साथ निभाएं परंपरा

विज्ञापन

किन चीजों से तैयार होगा आलू पेटीज

  • पेटीज बनाने के लिए आपको चाहिए होगा,
  • 2 उबले हुए आलू
  • 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटी चम्मच नींबू का रस
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • वहीं, पफ के लिए
  • पफ पेस्ट्री शीट्स
  • ब्रश करने के लिए थोड़ा दूध

घर पर कैसे बनाएं मिनटों में आलू पेटीज?

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बाउल डाले और उन्हें इच्छी तरह से मैश कर लें.
  • अब मैश आलू में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. साथ ही, नींबू का रस, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  • इन सबके बाद पफ पेस्ट्री शीट लें और उस पर तैयार आलू की फिलिंग रखें. शीट को अच्छे से मोड़कर पफ का आकार दें और किनारों को हल्के हाथ से दबाकर अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि खुले नहीं.
  • अब तैयार पफ के ऊपर ब्रश की मदद से थोड़ा दूध लगाएं और एयर फ्रायर में रखें और 180 डिग्री सेल्सियस पर लगभग15 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि पकने पर क्रिस्पी हो जाएगा, तो इन्हें एयर फ्रायर से निकाल लें.
  • इस तरह आप स्वादिष्ट आलू पेटीज बना सकते हैं और अपनी मन पसंद चटनी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गुलाब जामुन की सब्जी में क्या खास है? जोधपुर की इस अनोखी डिश की रेसिपी जानकर चौंक जाएंगे आप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ