गर्म पानी से नहाएं या ठंडे से? रोज की इस आदत का शरीर पर पड़ता है अलग असर

Hot Water vs Cold Cater Shower: गर्म पानी से नहाने पर शरीर को आराम महसूस हो सकता है, वहीं ठंडा पानी नहाने के बाद फ्रेश और अलर्ट महसूस करा सकता है. लेकिन दोनों का असर एक जैसा नहीं होता. जानिए रोज नहाने के लिए पानी का तापमान चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Hot Water Bath Benefit

ठंडा या गर्म किस पानी से नहाना सही? (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

कई बार लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर गर्म पानी से नहाना सही है या फिर ठंडे पानी से. कई लोगों को तो लगता है कि इसका जवाब सिर्फ मौसम पर निर्भर करता है, लेकिन ये बात एकदम गलत है. पानी का अलग-अलग तापमान आपके शरीर को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है. इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि गर्म और ठंडे पानी के अपने-अपने क्या फायदे-नुकसान होते हैं और किसे किस तापमान के पानी से नहाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल

विज्ञापन

गर्म पानी से नहाने पर शरीर को क्यों मिलता है आराम?

कई लोगों को थकानभरे दिन के बाद गर्म पानी से नहाना बहुत पसंद होता है. दरअसल, गर्म पानी मांसपेशियों को आराम महसूस कराने और शरीर की अकड़न कम करने में मदद करता है, इसलिए ही लंबे दिन के बाद मांसपेशियों की थकान और अकड़न गर्म शॉवर लेने से सही हो जाती है. गर्म पानी से नहाने के दौरान भाप और गर्माहट से नाक बंद होने पर कुछ लोगों को थोड़ी देर के लिए आराम महसूस हो सकता है. लेकिन ध्यान रहे कि पानी इतना भी गर्म न हो कि स्किन रेड हो जाए, इस पर जलन होने लगे या खिंची हुई महसूस होने लगे.

गर्म पानी का एक नुकसान जो लोग नजरअंदाज करते हैं

गर्म पानी से नहाने के कुछ नुकसान भी होते हैं, जैसे कि अगर आप बहुत गर्म पानी से नहाते हैं तो आपकी त्वचा के नैचुरल ऑयल कम हो सकते हैं और स्किन ड्राई हो सकती है, जिससे खुजली भी बढ़ सकती है. खासकर अगर आपकी स्किन ड्राई है तो नहाने के बाद आपकी स्किन खिंची हुई सी महसूस हो सकती है. इसलिए बहुत गर्म पानी से नहाने के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करिए और बहुत ज्यादा लंबे शॉवर लेने के बजाय छोटे शॉवर लीजिए. गर्म शॉवर लेने के बाद स्किन की नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

ठंडे पानी से नहाने पर क्या अलग महसूस होता है?

ठंडे पानी से नहाने की वजह से शरीर तुरंत अलर्ट और फ्रेश हो जाता है. जब मौसम काफी गर्म हो या फिर वर्कआउट करने के बाद ठंडा शॉवर लेने से काफी रिफ्रेशिंग महसूस होता है. अगर आपको बहुत नींद आ रही हो तो अपनी नींद को खोलने का सबसे अच्छा तरीका है ठंडे पानी से नहा लेना. लेकिन ध्यान रखिए कि पानी हद से ज्यादा ठंडा न हो क्योंकि हद से ज्यादा ठंडा पानी आपकी बॉडी के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

विज्ञापन

तो रोज किसे चुनें गर्म शॉवर या ठंडा

अपने शरीर के हिसाब से पानी का तापमान चुनें क्योंकि हर किसी के हिसाब से उसके लिए अलग-अलग पानी का तापमान सही हो सकता है. अगर आपका मेन गोल अपनी मांसपेशियों को आराम देना है तो आप गुनगुने पानी को चुन सकते हैं. लेकिन अगर आपका मेन गोल नहाने के बाद नींद खोलना और फ्रेश फील करना है तो आप ठंडा पानी चुन सकते हैं. अगर आपको किसी भी तरह का शॉवर लेते वक्त चक्कर, सांस लेने में परेशानी या कोई भी और परेशानी महसूस हो तो तुरंत शॉवर रोककर सुरक्षित तापमान को अपनाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ