Tomato Ras Benefits: टमाटर सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और लाइकोपीन जैसे तत्व मौजूद होते हैं. यह ना सिर्फ बालों की ग्रोथ को अच्छा करते हैं बल्कि स्कैल्प को साफ रखने, डैंड्रफ कम करने और बालों में चमक लाने में मददगार साबित हो सकते हैं. अगर आपके जरूरत से ज्यादा उतर रहे हैं या बाल बेजान, ऑयली या डैंड्रफ से परेशान हैं तो टमाटर का हेयर मास्क आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए जानते हैं इसे सही तरीके से कैसे तैयार करें और लगाएं.
इसे भी पढ़ें- पैसे वसूल AC कौन सा है? यहां जानिए इनवर्टर और नॉन इनवर्टर में किसे खरीदना होगा बेस्ट
टमाटर का रस कैसे निकालें?
बालों पर टमाटर इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आप इसका रस निकाल लें. रस निकलने से आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा और आसानी भी हो जाएगी.
विधि
- सबसे पहले एक से 3 टमाटर लें और फिर इन्हें अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब मिक्सर में पीस लें और छन्नी से छानकर रस अलग कर लें. हर बार आपको फ्रेश रस निकालना होगा.
रूसी के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले ऊपर एक कटोरी में टमाटर निकालें. फिर नींबू डालें और दोनों को मिलाकर स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं. इसे 25 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें. इससे डैंड्रफ खत्म हो जाएगा.
ड्राई बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल?
बेजान बालों के लिए जरूरी है कि आप दही का इस्तेमाल करें. अगर आप टमाटर के साथ दही को मिला लें तो फायदा होगा. दोनों को मिलाकर जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं. फिर 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.
हेयर मास्क लगाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
- इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करके देखें.
- अगर स्कैल्प पर कट या इंफेक्शन है तो इस्तेमाल ना करें.
- इसे हफ्ते में 2 बार से ज्यादा ना लगाएं.
इसे भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स भी हो गए फेल, नहीं रुक रहा गंजापन? डाइट में तुंरत शामिल करें ये जरूरी चीजें