पैसे वसूल AC कौन सा है? यहां जानिए इनवर्टर और नॉन इनवर्टर में किसे खरीदना होगा बेस्ट

Inverter vs Non Inverter AC: गर्मियों का मौसम आने वाला है ऐसे में अगर आप AC खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह लेख मददगार हो सकता है. इन टिप्स को खरीदारी करते वक्त याद रखें. 

Inverter vs Non Inverter AC

बिजली बिल के हिसाब से कौन बेहतर है? Image Credit- News24

AC Kharidne Ke Tips: गर्मियों में सबसे ज्यादा जरूरत AC की पड़ती है, क्योंकि इसके बिना गुजारता नहीं है. हर साल जरूरत से ज्यादा गर्मी पड़ती है और कूलर में चैन नहीं पड़ता. ऐसे में AC खरीदना जरूरी हो जाता है. अगर आप भी एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इनवर्टर और नॉन इनवर्टर में फर्क पता होना चाहिए. साथ ही, इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि कौन-सा AC खरीदें जो सच में पैसे वसूल हो, क्योंकि मार्केट में दोनों की कीमत, काम करने का तरीका और बिजली की खपत अलग-अलग होती है. अगर आपको नया एसी खरीदना नहीं आता तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनवर्टर AC क्या होता है?

इनवर्टर एसी में कंप्रेसर की स्पीड जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा होती रहती है यानी जब कमरे का तापमान सेट हो जाता है तो कंप्रेसर बंद नहीं होता बल्कि हल्का हो जाता है. 

खासियत 

  • बिजली कम लेना 
  • कमरे का तापमान समान रखना 
  • कम शोर करना 
  • लंबे समय में कम बिजली बिल लेना 

कमियां 

  • कीमत ज्यादा होना 
  • PCB खराब होने पर मरम्मत महंगी होना 

नॉन इनवर्टर AC क्या होता है?

नॉन इनवर्टर AC में कंप्रेसर में सिर्फ दो मोड होते हैं. यह या तो पूरी स्पीड पर चलता है या पूरी तरह बंद हो जाता है. जैसे ही कमरे का तापमान सेट लेवल पर पहुंचता है, कंप्रेसर बंद हो जाता है और फिर तापमान बढ़ने पर दोबारा चालू हो जाता है.

विज्ञापन

खासियत 

  • कीमत कम होना 
  • मरम्मत आसान और सस्ती होना 
  • कम बजट वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन मिलना 

कमियां 

  • ज्यादा बिजली लेना 
  • तापमान में कम बढ़ती होना 
  • शोर थोड़ा ज्यादा करना 

बिजली बिल के हिसाब से कौन बेहतर है?

अगर आप एसी ज्यादा चलाने वाले हैं या आप रोजाना 8 घंटे या उससे ज्यादा AC चलाने वाले हैं तो इन्वर्टर एसी खरीदना बेस्ट रहेगा. यह 40% तक बिजली बचा सकता है. हालांकि, इसकी कीमत शुरुआत में ज्यादा होती है, लेकिन लंबे समय में बिजली बिल की बचत से पैसा वसूल हो जाता है. वहीं, अगर आप दिन में सिर्फ 2 घंटे AC चलाने का प्लान कर रहे हैं तो नॉन-इनवर्टर AC भी आपके लिए ठीक रहेगा. आप अपना बजट देख कर ही एसी खरीदें. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ