Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

किचन का चिपचिपा एग्जॉस्ट फैन कैसे करें साफ? यहां जानिए मिनटों में चमकाने का तरीका

Exhaust Fan Cleaning: महीनों बाद किचन का एग्जॉस्ट फैन चलाने पर उसके ऊपर धूल और चिकनाई की मोटी परत जम जाती है, जिसे साफ करना काफी मुश्किल और मेहनत भरा काम लगता है. गंदे पंखे को साफ करने के लिए आप हमारे बताए टिप्स को अपना सकते हैं. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 26, 2026 15:22
Ganda Pankha Kaise Saaf Kare
किचन का चिपचिपा एग्जॉस्ट फैन कैसे करें साफ? Image Credit- Shutterstock

Ganda Pankha Kaise Saaf Kare: किचन में लगा एग्जॉस्ट फैन खाना बनाते समय धुआं, तेल और भाप को बाहर निकालने का काम करता है, लेकिन लगातार इस्तेमाल करने की वजह से इस पर तेल और धूल की मोटी परत जम जाती है. इससे फैन चिपचिपा दिखने लगता है और उसकी स्पीड भी कम हो जाती है. कई लोग इसे साफ करने से कतराते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह मुश्किल काम है. कई बार करंट लगने का भी डर रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है अगर पंखे को साफ करने के लिए सही तरीका अपनाया जाए तो एग्जॉस्ट फैन को मिनटों में चमकाया जा सकता है. तो देर किस बात की, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप पंखा आसानी से कैसे साफ कर सकते हैं.   

इसे भी पढ़ें- रिश्तेदारों की ये 5 सलाह बच्चे के लिए साबित हो सकती हैं खतरा! डॉक्टर ने कहा कभी ना मानें ये बातें

---विज्ञापन---

किचन का चिपचिपा एग्जॉस्ट फैन कैसे करें साफ? | Ganda Pankha Kaise Saaf Kare

  • कनेक्शन हटाएं- सबसे पहले पंखे का कनेक्शन हटाएं और स्विच बंद कर दें. ऐसा करने से करंट लगने का डर खत्म हो जाएगा और आप आसानी से पंखा साफ कर पाएंगे. साथ ही, गीला कपड़ा लगाकर गंदगी भी हटाई जा सकती है.
    पार्ट्स अलग करें- पंखा अच्छी तरह से साफ करने के लिए बेहतर होगा कि इसके अलग-अलग हिस्से कर लें. फ्रंट कवर निकालें और अच्छी तरह से साफ करें. इस दौरान ब्लेड को सावधानी से खोलें, क्योंकि इससे जमी गंदगी तक आसानी से पहुंच पाएंगे.
  • गर्म पानी का करें इस्तेमाल- महीनों बाद साफ होने की वजह से पंखा बहुत ही ज्यादा गंदा होगा. इसलिए गुनगुना पानी इस्तेमाल करना अच्छा हो सकता है. अगर आप चाहें तो इसके अंदर साबुन भी डाल सकते हैं.
    डीप क्लीनिंग करें- आप डीप क्लीनिंग भी कर सकते हैं. इससे पंखा बिल्कुल साफ हो जाएगा. इसके लिए बेकिंग सोडा पंखे के ऊपर छिड़कें और ऊपर से थोड़ा सिरका डालें. 5 मिनट बाद ब्रश से हल्का रगड़ें. बस हो गया आपका पंखा बिल्कुल साफ.  
    मोटर की सफाई- मोटर की सफाई बहुत ही ध्यान से करनी होगी, क्योंकि पानी की वजह से यह खराब भी हो सकती है. इसके लिए आप सूखे कपड़े या ब्रश का इस्तेमाल करें. इसके बाद हल्के गीले कपड़े से पंखे को साफ करें. 

इसे भी पढ़ें- बच्चों के लिए गाय का दूध अच्छा है या भैंस का? जानिए कौन है ज्यादा फायदेमंद

---विज्ञापन---
First published on: Feb 26, 2026 03:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.