Soft Lips Home Remedies: यह महीना प्यार करने वालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. वैलेंटाइन वीक शुरू होता है और हर दिन आपके लिए खास होता है. आज प्रॉमिस डे है और इस दौरान अपने पार्टनर से कई तरह के वादे किए जाते हैं. वहीं, कल किस डे हैं और यह प्यार के इजहार का खास दिन माना जाता है. ऐसे में सॉफ्ट और मुलायम होंठ हर किसी की चाहत होते हैं. हालांकि, कई बार होंठ अचानक सख्त, रूखे और फटने लगते हैं, जिससे ना सिर्फ लुक खराब होता है, बल्कि दर्द भी होने लगता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो पहले इसके कारण जानना और फिर सही नुस्खे अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है. आइए इस लेख में जानते हैं मुलायम होंठों करने के लिए क्या किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बाहर का खाना खाने के बाद क्या आपको भी लगती है बहुत प्यास? जानिए इसके पीछे का असली सच!
होंठ सख्त क्यों हो जाते हैं?
- होंठ सख्त होने की वजह कई हो सकती हैं, लेकिन स्किन का रूखापन पानी की कमी से हो सकता है. हालांकि, यह चेहरे पर दिखाई देता है, लेकिन ज्यादा होने पर होंठों पर भी नजर आने लगता है. इसलिए पानी की मात्रा का ध्यान रखें और स्किन को सूखने से बचाएं.
- कई बार ऐसा मौसम में बदलाव होने की वजह से भी हो सकता है. ठंडी या तेज धूप वाले मौसम में होंठों की नमी जल्दी खत्म हो जाती है, जिससे वो सख्त और फटने लगते हैं. इसलिए आप होंठों का मौसम के हिसाब से ख्याल रखें.
- सख्त होंठ होने के पीछे की वजह विटामिन बी और आयरन की कमी होना भी है. ऐसा भी होंठ रूखे और फटे हुए दिख सकते हैं. इसका पता लगाने के लिए आपको डॉक्टर से बात करनी होगी.
सिर्फ 5 मिनट में होठों को नरम करने के आसान टिप्स
शहद और चीनी से हल्का स्क्रब- आप घर पर शहद या चीनी की मदद से स्क्रब तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच चीनी मिलाकर होंठों पर रगड़ना होगा.
देसी घी या जैतून का तेल- आप जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आपको रात में लगाना होगा, जिससे सिर्फ 5 मिनट के अंदर होंठों की ड्राइनेस कम होने लगेगी.
एलोवेरा जेल- आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे लगाने के लिए जेल एक कटोरी में निकालें और होंठों पर लगाएं. यह नमी देने के साथ ही जलन को भी कम करता है.
गुनगुने पानी की सिकाई- कॉटन को हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर होंठों पर रखें. इससे होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे और अच्छे भी दिखेंगे.
इसे भी पढ़ें- चावल के कंटेनर में हो गए हैं कीड़े? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ… चुटकियों में हो जाएगा काम
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
13 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
19 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
19 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
20 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines