US के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसे में 9 लोगों की मौत, टेक्सास से बहामास जा रहा था जेट प्लेन

अमेरिका में एक और विमान हादसा हुआ है, जिसमें सवार सभी 9 लोग मारे गए हैं. हादसे का शिकार हुआ विमान एक जेट प्लेन था, जो रिहायशी इलाके में व्यस्त रहने वाली सड़क पर गिरा.

plane crash | florida | america

विमान रिहायशी इलाके में गिरा और नीचे गिरते समय घरों से टकराने से बचा. Credit- Screengrab

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. दक्षिण फ्लोरिडा के एक इलाके में एक बिजनेस जेट के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई. टेक्सास के ऑस्टिन से उड़ान भरने वाला लियरजेट 60 बहामास जा रहा था, तभी वह सीधे नीचे एक रिहायशी इलाके में जा गिरा और उसमें आग लग गई. समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस दुर्घटना के कारण एक व्यस्त सड़क के पास जमीन में एक बड़ा गड्ढा बन गया और वहां आग लग गई.

विज्ञापन

घरों से टकराने से बाल-बाल बचा विमान
शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान पास के घरों से टकराने से बाल-बाल बच गया. अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने बताया कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) एक टीम भेज रहा है, जो दुर्घटना के कारणों की जांच में नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की मदद करेगी. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और मारे गए लोगों की पहचान क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ