Parenting Tips: सुबह देर तक सोता है बच्चा? रोज स्कूल जाने में करता है ड्रामा, ये ट्रिक्स करेंगी चमत्कार

How To Make Kids Wake Up Early: अगर आपका बच्चा भी बिस्तर छोड़ने का नाम ही नहीं लेता या स्कूल के लिए तैयार होने में तरह-तरह के बहाने बनाता है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.

baccho ko subah jaldi kaise uthe

इन टिप्स से बच्चा बिल्कुल टाइम पर उठेगा- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Parenting Tips: इस मौसम में बॉडी थोड़ी ज्यादा सुस्त हो जाती है. सुबह उठने में काफी दिक्कत होती है, खासकर बच्चों को. पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ी टेंशन यही रहती है कि बच्चों को सुबह कैसे उठाया जाए. कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जो बिस्तर छोड़ने का नाम ही नहीं लेते. हर दूसरे दिन बहाने बनाकर स्कूल मिस कर देते हैं. स्कूल के लिए तैयार होने में तरह-तरह के बहाने बनाते हैं. कई रिसर्च के मुताबिक, बच्चे ऐसा जानबूझकर नहीं करते, बल्कि उनकी रूटीन, नींद की आदतें और मॉर्निंग सेटअप पर काम नहीं किया होता. इसलिए वो सुबह उठने में परेशान करते हैं. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी यही करता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यहां हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जो बच्चों को उठाने के लिए मददगार साबित हो सकता है.  

इसे भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चों को दही खिलाना सर्दियों में सही या गलत? जानें एक्सपर्ट की राय

विज्ञापन

बच्चों को सुबह जगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

  • सूरज की रोशनी बच्चों के मुंह पर डालने की कोशिश करें. कमरे की खिड़कियों या पर्दे को हटाकर बच्चों को उठाने की कोशिश करें.
  • सुबह-सुबह बच्चों की पसंदीदा चीज बनाकर उठाने का काम करें. इससे बच्चे के मन में खाने का लालच आ जाएगा और आपका बच्चा तुरंत उठ जाएगा.
  • अगर घर में कोई पालतू जानवर है, तो उसे बच्चे को उठाने का काम सौंप दें. यह मजेदार टिप यकीनन आपके बहुत काम आएगी.
  • अलार्म लगाकर बच्चों को उठाने की कोशिश करें.नहाने के तुरंत बाद बच्चों की पसंदीदा चीजों को करने की लालच दें.  

ये टिप्स भी आएंगे काम

  • बच्चों का सोने का एक टाइम बनाएं. साथ ही, एक घंटे पहले स्क्रीन से दूर रखें. तभी आपका बच्चा टाइम पर सो पाएगा.
  • बच्चे को सुलाने से पहले 2 चीजें जरूर करें. पहला कहानी सुनाएं और दूसरा हल्की बातचीत करें.
  • एकदम से नया नियम लागू करने पर बच्चे रिएक्ट करते हैं. इसलिए धीरे-धीरे एक दिन एक करके रूल्स लागू करें.

बच्चों को उठाना का सही तरीका

बच्चों को नींद से जगाने के लिए प्यार से बात करें. नींद से उठना परेशानी भरा हो सकता है, अगर आप गुस्सा करेंगे तो बच्चा रूठ जाएगा. इसके अलावा, बच्चों को जल्दी उठने के लिए गिफ्ट दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ