बिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
Sleeping Tips: क्या आपको भी रात में जल्दी नींद नहीं आती है और पूरी रात बिस्तर पर करवट लेना पड़ता है? आइए आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप राहत भरी नींद ले सकते हैं.
सेहत को बनाए रखने के लिए अच्छी नींद लेना काफी जरूरी है. कई रिसर्च बताती है कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है, उनका शरीर कमजोर होने लगता है और गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है. लेकिन कई लोगों को शिकायत रहती है कि उन्हें रात में जल्दी नींद नहीं आती है और दिनभर सुस्ती बनी रहती है. लोगों का कहना होता है कि वह सोने की कोशिश तो बहुत करते हैं, लेकिन नींद रात में जल्दी नहीं आती है और जब नींद आती है, तो सुबह ऑफिस जाने के लिए जल्दी उठना पड़ता है, जिस कारण 7-8 घंटे की नींद पूरी नहीं हो पाती है. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे कि आप कैसे अच्छी नींद पा सकते हैं?
अगर आप सोचते है की आपकी नींद की समस्या दवा से दूर हो जाएगी, तो ये जान लें कि दवा सबसे आखिरी उपचार होता है. अगर आप कुछ आसान उपायों व आदतों को अपनाएं, तो आप वक्त पर सोने की आदत डाल सकते हैं और अच्छी नींद ले सकते हैं.
सोने का एक टाइम सेट करें
अच्छी नींद के लिए आपको चाहिए कि आप सोने का एक टाइम सेट कर लें, जिसमें आपको सोना ही सोना है. जैसे कि 10 बजे या 11 बजे. इस टाइम पर आप दूसरा कोई कार्य न करें और तय समय पर बेड पर जाकर लेट जाएं. रोजाना ऐसा करने से आपको तय समय पर सोने की आदत लग जाएगी.
सोने से पहले रिलैक्स फील करें
अच्छी नींद तब ही मिल सकती है, जब दिमाग रिलैक्स रहेगा. अगर आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं या फिर बातें आदि कोई दूसरे कामों में लगे रहेंगे या उसके बारे में सोचते रहेंगे तो नींद आने में मुश्किल पैदा हो सकती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप जब बेड पर जाएं और नींद न आए, तो किताब पढ़ें, योग करें, लंबी-लंबी सांस लें, हल्का सा गाना सुने.
विज्ञापन
सोने की जगह को आरामदायक बनाएं
जल्दी नींद के लिए जगह का आरामदायक होना काफी जरूरी है. हो सकता है कि शांत, अंधेरे और ठंडे कमरे में सोना आपके लिए आसान हो. यह पता लगाने के लिए कि आपके लिए क्या सही है, अलग-अलग चीजें आजमाकर देखें. नींद प्रभावित न हो, इसके लिए;
अगर शोर से परेशानी हो तो इयरप्लग का इस्तेमाल करें
बीच-बीच में रुकावट से बचने के लिए फोन को साइलेंट पर रखें
कमरे में अंधेरा बनाए रखने के लिए पर्दे पूरी तरह बंद कर दें
रोशनी कम करने के लिए घड़ी को नजर से दूर रखें और फोन को उल्टा करके रखें
अगर फिर भी रोशनी से परेशानी हो तो आई-मास्क पहनें
मोबाइल का इस्तेमाल ना करें
अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप सोने से कम से कम एक घंटे पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर दें. इंटरनेट बंद कर दें, ताकि नोटिफिकेशन आपकी नींद में खलल न डालें. फोन से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन (नींद को कंट्रोल करने वाला हार्मोन) के उत्पादन को प्रभावित कर सकती है, जिससे नींद आने में देरी हो सकती है.