Parenting Tips: बच्चों को दही खिलाना सर्दियों में सही या गलत? जानें एक्सपर्ट की राय

Parenting Tips: ऐसे बहुत से माता-पिता हैं जो इस बात को लेकर सोच में रहते हैं कि क्या बच्चे को सर्दियों में दही का सेवन करना चाहिए या नहीं. अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट अर्चना मलिक से इस विषय के बारे में गहराई से.

Winter diet for kids

सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी के लिए दही कितना फायदेमंद है. Image Source Freepik

Parenting Tips: सर्दियों का मौसम आते ही माता-पिता के मन में अक्सर सवाल उठते हैं कि क्या बच्चों को दही देना सुरक्षित है या नहीं. दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ठंड के मौसम में इसकी खपत को लेकर अलग-अलग राय मिलती हैं. कई लोग सोचते हैं कि सर्दियों में दही खाने से बच्चे को पेट की समस्या, कफ या जुकाम हो सकता है. वहीं, कुछ लोग इसे बच्चों की हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए बेहद लाभकारी मानते हैं. अगर आपके मन में भी यही भ्रम है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं. आइए जानते हैं इस विषय के बारे में एक्सपर्ट अर्चना मलिक से कि सर्दियों में दही देने का सही तरीका और सही समय क्या है.

विज्ञापन

क्या सर्दियों में दही का सेवन सही है? | Can We Feed Dahi To Children During Winter

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट अर्चना मलिक का मानना है कि अगर आप बच्चे को सही तरीके और सही समय के अनुसार दही खिलाते हैं, तो बच्चे को ठंड नहीं लगती और कोई खराब असर भी नहीं पड़ता. दही एक प्रोबायोटिक फूड है जो बच्चे के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और ठंड में बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है.

विज्ञापन

बच्चे को कब खिलाना चाहिए दही?

अर्चना मलिक के अनुसार दही का तापमान सामान्य (नॉर्मल) होना चाहिए. बच्चे की सेहत अच्छी होनी चाहिए. यदि बच्चे को दही पसंद है, तो आप इसे सुरक्षित मात्रा में दे सकते हैं.

विज्ञापन

बच्चे को कब नहीं देना चाहिए दही?

  • दही को सीधा फ्रिज से निकाल कर कभी न दें.
  • दही को रात या सुबह खाली पेट न दें.
  • बच्चे को तब ही दही दें जब उसकी सेहत पूरी तरह ठीक हो और उसे किसी प्रकार का जुकाम या सर्दी न हो.

ये भी पढ़ें- कार में बैठते ही आने लगती है उल्टी? अपनाएं ये घरेलू उपाय Motion Sickness से मिलेगी तुरंत राहत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ