Oxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स

किसी भी हैक को इस्तेमाल करने से पहले ज्वेलरी के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर ज्वेलरी की फिनिश और कोटिंग अलग हो सकती है. आप भी इन ज्वेलरी को इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से साफ कर सकते हैं. 

how to clean oxidized jewellery

हर पीस को अलग छोटे एयरटाइट पाउच या ज्वेलरी बॉक्स में रखें और परफ्यूम, हेयर स्प्रे, क्रीम या पानी के सीधे इस्तेमाल से बचाएं. Image Credit- Gemini

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी अपने ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक की वजह से काफी पसंद की जाती है. झुमके, नेकलेस, चूड़ियां और अंगूठियां किसी भी सिंपल आउटफिट को खूबसूरत बना सकती हैं, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने या सही तरीके से स्टोर न करने पर इनका रंग काला या फीका पड़ सकता है. अगर आपकी पसंदीदा ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी अपनी चमक खो चुकी है तो उसे साफ करने के लिए घर पर कुछ आसान तरीके आजमा सकती हैं, हालांकि, किसी भी हैक को इस्तेमाल करने से पहले ज्वेलरी के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर ज्वेलरी की फिनिश और कोटिंग अलग हो सकती है. कई बार ज्वेलरी के ऊपर की कोटिंग खराब हो जाती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के साबुन और पानी से करें सफाई 

अगर ज्वेलरी पर सिर्फ धूल या हल्की गंदगी जमा हुई है तो सबसे पहले इसे हल्के साबुन और पानी से साफ करने की कोशिश करें. एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा-सा माइल्ड लिक्विड सोप मिलाएं. मुलायम कपड़े या कॉटन से ज्वेलरी को धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद इसे साफ पानी से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें. 

टूथपेस्ट से हल्की करें सफाई 

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पर जमी गंदगी को हटाने के लिए थोड़ी मात्रा में नॉन-जेल, हल्के टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे मुलायम कपड़े पर लगाकर ज्वेलरी पर बहुत हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद गीले कपड़े से टूथपेस्ट हटाएं और ज्वेलरी को अच्छी तरह सुखा लें. हालांकि, सफाई के दौरान आप हल्का टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें. साथ ही, फिर इसे बार-बार इस्तेमाल करने या जोर से रगड़ने से ज्वेलरी की फिनिश खराब हो सकती है.

विज्ञापन

नींबू से करें सफाई

नींबू में मौजूद एसिडिक तत्व जमी गंदगी हटाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पर सीधे नींबू रगड़ना हर बार सही नहीं होता. इससे ज्वेलरी की फिनिश या कोटिंग इफेक्ट हो सकती है. इसलिए इस तरीके को आजमाने से पहले ज्वेलरी के किसी छोटे और कम दिखाई देने वाले हिस्से पर टेस्ट करें. बाकी नींबू के साथ बेकिंग सोडा मिलाया जा सकता है. 

ज्वेलरी को नमी से बचाकर रखना 

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखने के लिए उसकी सफाई से ज्यादा जरूरी सही स्टोरेज है. इसे बाथरूम या नमी वाली जगह पर रखने से बचें. हर पीस को अलग छोटे एयरटाइट पाउच या ज्वेलरी बॉक्स में रखें और परफ्यूम, हेयर स्प्रे, क्रीम या पानी के सीधे इस्तेमाल से बचाएं. इससे कालापन बढ़ने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ