पृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी

पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें आगामी सीजन के लिए महाराष्ट्र टीम का कप्तान बनाया गया है. ऋतुराज गायकवाड़ की जगह उन्हें कप्तानी मिली है. आइए जानते हैं इसकी वजह.

पृथ्वी शॉ/ Image Source: ANI

पृथ्वी शॉ/ Image Source: ANI

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उनका ब्रेकअप हुआ था. हालांकि अब अच्छी बात ये है कि उन्हें आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें महाराष्ट्र टीम की कमान सौंपी गई है. उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पर कप्तान बनाया गया है. महाराष्ट्र की टीम अपने अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर से करेगी, जहां उसका सामना सर्विसेज से होगा.

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ के इस वजह से मिली कप्तानी

महाराष्ट्र की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ नियामित रूप से करते हैं. हालांकि वह रणजी ट्रॉफी के पहले दौर में उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है. यह सीरीज पुडुचेरी में 6, 9 और 11 अक्टूबर को खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए महाराष्ट्र के ऑलराउंडर अर्शिन कुलकर्णी को भी इंडिया A टीम में जगह मिली है. इस वजह से पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्र की कप्तानी सौंपी गई है. शॉ 2025-26 के घरेलू सीजन से पहले मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र की टीम में शामिल हुए थे. उन्होंने इस सीजन महाराष्ट्र के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उनके बल्ले से 7 मैचों की 11 पारियों में 537 रन निकले थे. इसी के साथ उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया. उन्होंने महाराष्ट्र की ओर से सबसे ज्यादा रन भी बनाए.

विज्ञापन

भारत के लिए उन्होंने 5 टेस्ट मैच में 42.37 की औसत के साथ 339 रनों को अपने नाम किया है. इसके अलावा 6 वनडे मैच में उन्होंने 189 रन बनाए हैं. भारत के लिए आखिरी मैच उन्होंने साल 2021 में खेला था. इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिला.

शॉ की शानदार कप्तानी

पृथ्वी शॉ की तुलना एक समय सचिन तेंदुलकर से की जा रही थी. लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर वह क्रिकेट में कमाल नहीं कर पाए. हालांकि उन्होंने शानदार कप्तानी की है. साल 2018 में शॉ ने भारतीय अंडर-19 टीम को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था. इस टीम का हिस्सा शुभमन गिल भी थे. वह शॉ की कप्तानी के अंदर खेले थे. इसके बाद शॉ ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में मुंबई की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक का सफर तय कराया.

विज्ञापन

हालांकि मध्य प्रदेश के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब मुंबई को जिताया. इस सीजन उनका बल्ला खूब गरजा था. उन्होंने इस सीजन 827 रन ठोके थे. इसके अलावा उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 227 रन था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ