Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ

क्या आप भी घर पर मुंबई का वड़ा पाव आसानी से बनाना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं आसान रेसिपी, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

VADA PAV RECIPE

वड़ा पाव कैसे बनाएं? (Image: AI/pexels)

विज्ञापन

वड़ा पाव मुंबई में बहुत ज्यादा मशहूर है, जहां लोगों की सुबह ही इस स्वादिष्ट डिश खाने के बाद होती है. इतना ही नहीं, सुबह से लेकर रात तक मुंबई की सड़कों पर ये टेस्टी फूड बहुत खाया जाता है. आपने भी इस डिश की तारीफ सुनी होगी, लेकिन अगर आपने कभी ये नहीं खाया है, तो आपको हम घर बैठे इस स्वादिष्ट पकवान स्वाद लेने का मौका देंगे और बनाने की आसान रेसिपी भी बताएंगे, ताकि आपके घर वाले भी इस का आनंद ले सके. आइए आपका बताते हैं आप कैसे मिनटों में इस स्वादिष्ट डिश को घर पर बना सकते हैं, वह भी बिना ज्यादा मेहनत किए.

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी

विज्ञापन

किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

आलू का मिश्रण बनाने के लिए:

  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1/4 टी स्पून हींग
  • 1 टी स्पून सरसों के दाने
  • 2 टी स्पून सौंफ
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 टी स्पून हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
  • 2 आलू, उबले और मैश किए हुए
  • 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टी स्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
  • 2 टी स्पून नींबू का रस

मसाला पेस्ट के लिए

  • 9 लहसुन की कलियां
  • 5 साबुत लाल मिर्च
  • 2 टी स्पून सफेद तिल
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून इमली

बेसन का घोल बनाने के लिए:

विज्ञापन
  • 1 कप बेसन
  • 1/4 कप सोडा
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 4 हरी मिर्च

घर पर कैसे बनाए स्वादिष्ट वड़ा पाव?

वड़ा पाव बनाने की आसान तरीका

  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें हींग, सरसों के दाने और सौंफ डालकर कुछ सेकंड तक भूनें.
  • अब इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालें. प्याज के हल्का सुनहरा होने तक इसे अच्छी तरह भून लें.
  • कड़ाही में उबले और मैश किए हुए आलू डालें. इसके बाद हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया मिलाएं.
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और आखिर में नींबू का रस डालकर कुछ मिनट पकाएं, ताकि मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाए. फिर गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.

मसाला तैयार करने का तरीका

विज्ञापन
  • दूसरी कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें लहसुन की कलियां, साबुत लाल मिर्च, सफेद तिल और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें.
  • अब इसमें भुनी हुई मूंगफली, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें और सभी सामग्री को कुछ देर तक चलाते हुए भूनें.
  • इमली डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने के बाद इसे पीसकर गाढ़ा मसाला तैयार कर लें.

वड़े तैयार करने का तरीका

  • एक बाउल में बेसन, सोडा, नमक और लाल मिर्च पाउडर लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना और गाढ़ा घोल बना लें
  • तैयार आलू के मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल आकार की बॉल बना लें.

अब हर बॉल को बेसन के घोल में अच्छी तरह लपेटें और एक कड़ाही में तेल गर्म करके इन्हें डालें और मध्यम आंच पर तलें.

विज्ञापन
  • वड़ों को तब तक फ्राई करें, जब तक उनका रंग सुनहरा और बाहरी परत कुरकुरी न हो जाए फिर इन्हें निकाल लें.
  • हरी मिर्चों को थोड़े तेल में पैन फ्राई कर लें. इन्हें हल्का सिकने तक पकाएं.

वड़ा पाव तैयार करें

  • पाव को बीच से काटें और इसके अंदर हरी चटनी और तैयार किया हुआ मसाला लगाएं.
  • अब बीच में गरमा-गरम आलू वड़ा रखें और पाव को हल्के हाथ से दबा दें.
  • तैयार वड़ा पाव को मसालेदार हरी मिर्च और चटनी के साथ तुरंत सर्व करें.

यह भी पढ़ें: स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ