Bread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता

Bread Pizza Recipe: अगर आप इसे बच्चों के लिए बना रहे हैं तो चिली फ्लेक्स और मिर्च का भी ध्यान रखें. कई बार थोड़ी मिर्च भी बहुत ज्यादा लगती है, लेकिन अगर चीज या कॉर्न का इस्तेमाल किया जाए तो स्वाद को दोगुना बढ़ सकता है. 

Bread Pizza Recipe

इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और यह कम समय में तैयार हो जाता है. Image Credit- Gemini

विज्ञापन

सुबह के समय नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिलता, लेकिन रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता देखकर बच्चे और बड़े दोनों बोर हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ झटपट, स्वादिष्ट और बच्चों को पसंद आने वाला बनाना चाहते हैं तो ब्रेड पिज्जा पॉकेट ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और यह कम समय में तैयार हो जाता है. ब्रेड के अंदर सब्जियां, चीज और पिज्जा सॉस की फिलिंग भरकर तैयार किया गया यह स्नैक बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से चीजी होता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका क्या है. 

इसे भी पढ़ें- पोछा लगाने के बाद भी चिपचिपा रह जाता है फर्श? ये गलतियां हो सकती हैं वजह, ऐसे करें सही से सफाई

विज्ञापन

ब्रेड पिज्जा पॉकेट की रेसिपी 

सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस- 6
  • शिमला मिर्च-  आधा कप 
  • प्याज- आधा कप
  • स्वीट कॉर्न- आधा कप 
  • चिली फ्लेक्स- आधा चम्मच
  • ऑरेगैनो- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • मक्खन- स्वादानुसार 
  • ग्रेट किया हुआ चीज- आधा कप 
  • पिज्जा सॉस- 3 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज और स्वीट कॉर्न डालें. इसमें ग्रेट किया हुआ चीज, पिज्जा सॉस, चिली फ्लेक्स, ऑरेगैनो और थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बस आपकी पिज्जा फिलिंग बनकर तैयार है.
  • अब ब्रेड स्लाइस के किनारों को चाकू से काटकर अलग कर दें. बेलन की मदद से ब्रेड को हल्का पतला बेल लें. इससे ब्रेड को आसानी से मोड़कर पॉकेट का शेफ दिया जा सकता है. ब्रेड के एक हिस्से पर तैयार की गई फिलिंग रखें. 
  • ब्रेड को मोड़कर पॉकेट का शेप दें और उंगलियों या कांटे की मदद से अच्छी तरह दबाकर बंद कर दें, ताकि फिलिंग बाहर न निकले. एक पैन गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा मक्खन या तेल लगाएं. तैयार ब्रेड पॉकेट को पैन पर रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.  
  • इसे धीमी से हल्की आंच पर पकाएं, ताकि ब्रेड जले नहीं और अंदर का चीज अच्छी तरह मेल्ट हो जाए. तैयार ब्रेड पिज्जा पॉकेट को प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ गरमा-गरम सर्व करें. फिलिंग में अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च और जैतून डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ