100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त

एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. ये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच था. उन्होंने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह ने टी20 में किया कमाल (Image: Instagram/jaspritb1)

Jasprit Bumrah: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ था. टीम इंडिया ने मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया. भारत ने पाक को 19 रनों से हराकर गोल्ड अपने नाम किया. 2023 में भी भारत ने गोल्ड जीत था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस बार टीम ने बड़ा कारनामा किया. खैर स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए मैच बहुत ही खास रहा क्योंकि ये उनका 100वां टी20 मैच था. उन्होंने इसके साथ ही सूर्यकुमार का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

जसप्रीत बुमराह का क्रिकेट करियर अभी तक शानदार रहा है. टी20, वनडे और टेस्ट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता है. टी20 में अब वो 100 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. वो 100 मुकाबलों में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. वो अभी तक 78 मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में 100 मैचों में ये कारनामा कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया है. उनसे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार के नाम था. उन्होंने 77 मुकाबलों में जीत प्राप्त की थी. अब वो दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. लिस्ट में तीसरे नंबर पर अक्षर पटेल का नाम है. उन्हें 72 मैचों में जीत मिली है. चौथे नंबर पर 69 मैचों में जीत के साथ हार्दिक पांड्या हैं. पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक हैं. उन्हें 68 मैचों में जीत मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल

जसप्रीत बुमराह के नाम एक और रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 100 मैच खेलना बड़ी बात होती है. जसप्रीत बुमराह को टी20 में ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है. वो भारत की तरफ से 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं. वैसे भारत के लिए सबसे ज्यादा ज्यादा टी20 खेलने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 159 मैच खेले हैं. दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने 138 मैच खेले हैं. विराट कोहली 125 टी-20 मैच के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह का करियर

जसप्रीत बुमराह अभी तक 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 126 विकेट ले चुके हैं. उनका करियर बढ़िया रहा है. उनकी इकॉनमी 6.53 की रही है. एक बार उन्होंने चार विकेट लेने का कारनामा भी किया है. उन्होंने 13 मेडन ओवर भी फेंके हैं. इसके अलावा 52 टेस्ट मैचों में वो 234 हासिल कर चुके हैं. उन्होंने 91 वनडे मैचों में 151 विकेट चटकाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ