आटे के चावल में मिलाकर लगा ली यह चीज तो भर जाएंगी फटी एड़ियां, यहां जानिए Cracked Heels का रामबाण नुस्खा

Cracked Heels Home Remedies: अगर आप भी अक्सर एड़ियों के फटने से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह फटी एड़ियों की दिक्कत को घर पर ही ठीक किया जा सकता है. जानिए फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए कैसे लगाएं चावल का आटा.

Cracked Heels

एड़ी फटने का रामबाण इलाज क्या है?

Fati Ediyo Ke Gharelu Upay: सर्दियों में अक्सर ही स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं जिनमें से एक है फटी एड़ियों की दिक्कत. सर्दियों में शुष्क और ठंडी हवाएं स्किन के रूखेपन की वजह बनती हैं. इसके अलावा, पानी में कई-कई देर तक काम करना या फर्श पर नंगे पांव घूमने पर भी एड़ियां फटने लगती हैं. ए़ड़ियां फटने (Cracked Heels) पर स्किन खुरदुरी तो हो ही जाती है, साथ ही कई बार इतनी रूखी-सूखी हो जाती है कि उससे खून तक निकलने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह चावल के आटे (Rice Flour) का इस्तेमाल करने पर फटी एड़ियों की दिक्कत दूर हो सकती है. इसके अलावा, जानिए और कौन से घरेलू नुस्खे हैं जो फटी एड़ियों की दिक्कत को दूर करते हैं.

विज्ञापन

फटी एड़ियों पर कैसे लगाएं चावल का आटा

फटी एड़ियों को भरने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है. चावल का आटा (Chawal Ka Aata) स्किन पर नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है. इससे डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं और त्वचा पर मॉइस्चर आता है सो अलग. फटी एड़ियां भरने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच शहद और 5 से 6 बूंदे सेब के सिरके की मिला लें. सेब का सिरका ना हो तो सिर्फ चावल का आटा और शहद ही लिया जा सकता है. इस पेस्ट को फटी एड़ियों पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद हल्के से मलते हुए धोकर हटा लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे का इस्तेमाल करें. इस बात का खास ध्यान रखें कि त्वचा धो लेने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

विज्ञापन

फटी एड़ियों के घरेलू उपाय

विज्ञापन

नारियल का तेल – फटी एड़ियों पर रोजाना नारियल का तेल (Coconut Oil) लगाया जा सकता है. इस तेल के फैटी एसिड्स स्किन को नमी देते हैं और दरारें भरने में मददगार होते हैं.

वेजीटेबल ऑयल – स्किन पर वेजीटेबल ऑयल तेजी से एब्जॉर्ब होते हैं. ऐसे में एड़ियों पर वेजीटेबल ऑयल लगाने से स्किन को नमी मिलती है और फटी स्किन भरने लगती है.

विज्ञापन

केला – एड़ियों पर केला कमाल का असर दिखाता है. एकदम पका हुआ केला लें और उसे त्वचा पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इसे हफ्ते में 2 बार भी लगाएंगे तो अच्छा असर दिखेगा.

एड़ी में दरार किस कमी की वजह से होती है?

विज्ञापन

शरीर में विटामिन की कमी और खनिज जैसे जिंक की कमी एड़ियों के फटने की वजह बन सकती है. कई हेल्थ कंडीशंस में भी एड़ियां फटने की समस्या होती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ