World Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?

हर जानवर को सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि प्यार और अपनापन भी चाहिए होता है. वे अपनी तकलीफ शब्दों में बयां नहीं कर सकते, लेकिन उनकी आंखें बहुत कुछ कह देती हैं. ऐसे में आप उनका इन तरीकों से ख्याल रख सकते हैं. 

World Animal Day

हर साल 4 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमल डे मनाया जाता है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि दुनिया सिर्फ इंसानों की नहीं है, बल्कि जानवरों की भी है. Image Credit- Gemini

सड़क किनारे भूख-प्यास से परेशान कोई बेजुबान जानवर हो या घर के कोने में आपका इंतजार करता पालतू साथी… हर जानवर को सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि प्यार और अपनापन भी चाहिए होता है. वे अपनी तकलीफ शब्दों में बयां नहीं कर सकते, लेकिन उनकी आंखें बहुत कुछ कह देती हैं. ऐसे में इंसानों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे उनके साथ अच्छे से रहें और उनका ख्याल रखें. इसी सोच और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हर साल 4 अक्टूबर को वर्ल्ड एनिमल डे यानी विश्व पशु दिवस मनाया जाता है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि दुनिया सिर्फ इंसानों की नहीं है, बल्कि जानवरों की भी है. ऐसे में जरूरी हो जाता है यह जानना कि हम अपने आसपास रहने वाले जानवरों के लिए आखिर क्या कर सकते हैं? अगर आपको नहीं मालूम तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड एनिमल डे क्यों है खास?

World Animal Day सिर्फ एक दिन जानवरों के लिए प्यार दिखाने का मौका नहीं है, बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि जानवर भी हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं. इसलिए उनके लिए प्यार और जिम्मेदारी हर किसी को समझना चाहिए.

जानवरों के लिए रखें साफ पानी

गर्मी या बदलते मौसम में बाहर रहने वाले जानवरों को पानी की जरूरत होती है. घर के बाहर किसी साफ और अच्छी जगह पर पानी से भरा बर्तन रख सकते हैं. ध्यान रखें कि बर्तन साफ हो और उसमें रोजाना फ्रेश पानी डाला जाए. 

विज्ञापन

जरूरत के मुताबिक दें खाना देना 

अगर आप आसपास रहने वाले कुत्तों, बिल्लियों या दूसरे जानवरों को खाना देते हैं तो उनके लिए खाना उनके मुताबिक चुनें. बहुत ज्यादा मसालेदार, नमकीन या तला हुआ खाना देने से बचें. पालतू जानवरों के लिए उनकी उम्र और जरूरत के हिसाब से डाइट देना ज्यादा बेहतर होता है. 

जानवरों को परेशान न करें

कई बार लोग जानवरों के साथ फोटो लेने या खेलने के लिए उन्हें परेशान करते हैं. ऐसा करने से वे डर में आ सकते हैं. किसी अनजान जानवर के बहुत करीब जाने, उसे जबरदस्ती छूने या उसके बच्चों को उठाने से बचें. उन्हें अपनी जगह और निजी स्पेस दें. 

विज्ञापन

घायल जानवर दिखे तो मदद करें

अगर सड़क पर कोई जानवर घायल दिखाई दे तो उसे अकेला छोड़ने के बजाय एनिमल रेस्क्यू संस्था या हेल्पलाइन से बात करके उनका इलाज कराएं. खुद से घायल जानवर को उठाने या उसका इलाज करने की कोशिश न करें. 

पालतू जानवरों की जिम्मेदारी समझें

अगर आप घर में कुत्ता, बिल्ली या कोई पालतू जानवर रखते हैं तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ खाना देने तक नहीं होती. उसे साफ पानी, पौष्टिक खाना, जरूरी टीकाकरण, साफ-सफाई, और प्यार व ध्यान की जरूरत होती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ