मुंह में बार-बार निकल रहे हैं छाले तो लगा लीजिए रसोई की ये 3 चीजें, Mouth Ulcers कम होने लगेंगे

Mouth Ulcer Home Remedies: अगर आप भी आयदिन निकलने वाले मुंह के छालों से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह इस दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है. घर की ही कुछ ऐसी चीजें हैं जो मुंह के छालों को दूर करने में मददगार साबित होती हैं.

muh ke chhale

Muh Ke Chhale Ke Gharelu Upay: मुंह के छाले ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है, जानिए यहां.

विज्ञापन

Mouth Ulcer Remedies: पेट में गड़बड़ी होना, सही खान-पान ना होना या फिर शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर भी मुंह में छाले निकल सकते हैं. ये छाले यूं तो 7 से 8 दिनों में खुद ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन जबतक रहते हैं तबतक दर्द का कारण बनते हैं और इन छालों के कारण व्यक्ति के लिए कुछ भी ठीक से खाना-पीना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह मुंह के छालों (Muh ke Chhale) से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां आपके लिए ऐसे कुछ नुस्खे बताए जा रहे हैं जिनके लिए आपको बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि घर की रसोई में ही ये चीजें आराम से मिल जाती हैं. जानिए छालों पर असरदार इन घरेलू नुस्खों के बारे में.

यह भी पढ़ें – रात को सोने से पहले क्या पीना चाहिए? जानिए पेट से लेकर नींद तक की दिक्कतें कैसे होंगी दूर

विज्ञापन

मुंह के छालों के घरेलू उपाय

मुंह में ज्यादातर जीभ, गालों के अंदरूनी हिस्से, मसूड़ों या फिर होठों के पिछले हिस्से पर छाले निकलते हैं. यहां आपके लिए ऐसे घरेलु नुस्खे दिए गए हैं जो छालों की छुट्टी कर देंगे –

नमक का पानी – मुंह के छालों पर नमक का पानी असरदार साबित होता है. इसके लिए आरपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालना है और इस पानी को मुंह में यहां से वहां घुमाकर कुल्ला करना है. नमक वाले पानी से कुल्ला करने पर छालों की सूजन कम होती है और छाले ठीक होने लगते हैं.

शहद – छालों पर शहद रगड़ने पर फायदा मिल सकता है. शहद के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण छालों पर कमाल के साबित होते हैं. शहद लगाने से छाले बढ़ते नहीं हैं.

विज्ञापन

एलोवेरा जैल – छालों को कम करने के लिए एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा जैल छालों को सूदिंग इफेक्ट्स देता है और इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण छालों को सिंकुड़ने का काम करते हैं. ऐसे में हीलिंग गुणों से भरपूर एलोवेरा को छालों पर लगाया जा सकता है.

इन चीजों को भी देख सकते हैं आजमाकर

विज्ञापन
  • लौंग के तेल को छाले पर लगाने से आराम मिल सकता है.
  • हल्दी के पेस्ट को भी छाले पर लगाकर देख सकते हैं.
  • लहसुन को छाले पर लगाने से भी असर दिखता है.
  • अगर आप छाले से परेशान हैं तो नारियल के तेल को भी छाले पर लगाकर देखा जा सकता है.
  • छाले को कम करने के लिए आप कैमोमाइल टी पी जा सकती है.

किस विटामिन की कमी से छाले निकलते हैं

शरीर में विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने पर छाले निकल सकते हैं. विटामिन बी12 के अलावा विटामिन सी की कमी भी छालों की वजह बन सकती है. इसके अलावा, आयरन, जिंक और फोलेट की कमी हो जाए तो उससे भी छाले निकल आते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ