रात को सोने से पहले क्या पीना चाहिए? जानिए पेट से लेकर नींद तक की दिक्कतें कैसे होंगी दूर
Sone Se Pehle Kya Piye: अगर सोने से पहले सही ड्रिंक पी ली जाए तो इससे ना सिर्फ सेहत अच्छी रहती है बल्कि अगले दिन मूड बेहतर रहने में भी असर दिखता है. यहां जानिए सोने से पहले पीने के लिए बेस्ट ड्रिंक्स कौन सी हैं.

Best Drink Before Sleep: रात के समय अगर बहुत ज्यादा कुछ भारी खा लिया जाए तो पेट में गड़बड़ी होने लगती है, जी मिचलाने लगता है और रातभर व्यक्ति को करवटें बदलते रहना पड़ता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं अगर रात के समय सही ड्रिंक को पीकर सोया जाए तो इससे ना सिर्फ आपकी सेहत अच्छी रहती है बल्कि गहरी नींद लेने में भी मदद मिलती है. अगर आपको अक्सर ही पेट से जुड़ी दिक्कतें होती हैं तो खासतौर से आपको यो ड्रिंक्स पीकर सोना चाहिए.
गर्म दूध
2 / 7रात में गर्म दूध पीकर सोना आयुर्वेद में बेहद अच्छा माना जाता है. इससे मेलाटॉनिन हार्मोन को फायदा मिलता है नेचुरल स्लीप बेहतर होती है. गर्म दूध में घी डालकर पी लिया जाए तो इससे कब्ज की शिकायत भी दूर हो जाती है.
कैमोमाइल टी
3 / 7जिन लोगों को नींद लेने में दिक्कत होती है उन्हें रात में खाना खाने के आधे घंटे बाद कैमोमाइल टी पीकर सोना चाहिए. कैमोमाइल टी अच्छी नींद लेने में मदद करती है.
इसबगोल
4 / 7जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं वे एक गिलास गर्म पानी में इसबगोल डालकर पी सकते हैं. इसबगोल को पानी में मिलाकर पिया जाए तो इससे वजन कम होने में असर दिखता है.
जीरा पानी
5 / 7वजन घटाने (Weight Loss) के लिए सोने से पहले जीरा पानी पिया जा सकता है. जीरा पानी फैट बर्निंग गुणों से भरपूर होता है और वजन घटाने के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसे सुबह उठकर खाली पेट भी सकते हैं.
हल्दी वाला दूध
6 / 7अगर शरीर में किसी तरह की सूजन से परेशान हैं तो हल्दी वाला दूध पी सकते हैं. हल्दी वाला दूध इंफ्लेमेशन को कम करता है. यह पाचन तंत्र को भी फायदे देता है.
अदरक का पानी
7 / 7अगर खाना खाने के बाद आपको अक्सर ही पेट फूलने या पेट में गैस बनने की समस्या होती है तो आप अदरक का पानी पी सकते हैं. अदरक का पानी पेट की दिक्कतों को दूर रखता है.