---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Holi Beauty Tips: इस बार होली के रंग नहीं बिगाड़ेंगे आपकी खूबसूरती, बस अपनाएं ये 5 आसान ब्यूटी टिप्स

Prevent Damage Hair: होली का त्योहार ऐसा होता है कि इसके रंगों और मस्ती में हम इतने खो जाते हैं कि अपने बालों और त्वचा की देखभाल पर ध्यान ही नहीं दे पाते. जब ध्यान जाता है तब तक बालों पर बुरा असर पड़ चुका होता है. अब ऐसा ना हो इसके लिए आप हमारे बताए टिप्स अपना सकते हैं.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 26, 2026 14:39
Prevent Damage Hair
इन 5 आसान स्टेप्स से रंगों से रखें खुद का ख्याल. Image Credit- Freepik

Holi Par Baalo Ka Dhyan Kaise Rakhe: होली का त्योहार रंगों और खुशियों से भरा होता है. रंगों के साथ खेलने में अलग ही मजा आता है. मौज-मस्ती में हम इतने खो जाते हैं कि अपने बालों और त्वचा की देखभाल पर ध्यान ही नहीं दे पाते. जब ध्यान जाता है तब तक बालों पर बुरा असर पड़ चुका होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि होली पर ज्यादातर जगहों पर केमिकल वाले रंग इस्तेमाल किए जाते हैं. इससे स्किन और बालों को बहुत ही नुकसान पहुंचता है. कई बार स्किन में जलन पैदा होने लगती है और रैशेज या ड्रायनेस परेशान करती है. यही हाल बालों का होता है. बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. ऐसे में अगर आप पहले से थोड़ी तैयारी कर लें तो रंगों का मजा भी दोगुना होगा और खूबसूरती भी बरकरार रहेगी. इस बार होली ना खेलकर अपना दिल ना तोड़ें, क्योंकि हम आपको 5 ऐसे ब्यूटी टिप्स बता रहे हैं, जो होली के रंगों से आपके बालों को सेफ रखेंगे.

इसे भी पढ़ें- गर्मी आने से पहले इन 5 जगहों का बना लें प्लान, यहां के नजारे जिंदगी भर नहीं भूला पाएंगे

---विज्ञापन---

इन 5 आसान स्टेप्स से रंगों से रखें खुद का ख्याल

स्किन पर लगाएं तेल या मॉइश्चराइजर- होली खेलने से पहले आपको हाथ-पैर और शरीर के हर हिस्से में तेल लगा लेना चाहिए. ऐसा करने से स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है और रंग सीधे स्किन में नहीं घुस पाते हैं.
बालों में तेल लगाएं- चेहरे के साथ-साथ बालों पर भी तेल लगाएं और खोलने के बजाए चोटी बना लें. ऐसा करने से बालों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा. आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बाल ड्राई और फ्रिजी होने से बचेंगे और रंग भी आसानी से निकल जाएगा.
सनस्क्रीन इस्तेमाल करें- होली ज्यादातर दिन में खेली जाती है और दिन में धूप होती है. आप होली खेलते वक्त धूप से अपना बचाव करें और सनस्क्रीन लगाएं. SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. इससे टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाव होगा.
नाखूनों और होंठों की देखभाल कैसे करें- रंग लगाते वक्त सबसे ज्यादा नाखूनों पर असर पड़ता है. रंग इसके अंदर भर जाता है और कई बार होंठों को नुकसान भी पहुंचाता है. इसलिए नाखूनों पर डार्क नेल पेंट लगा लें और होंठों पर लिप बाम या वैसलीन लगाएं, इससे ड्रायनेस और फटने की समस्या नहीं होगी.
रंग ध्यान से हटाएं- होली के बाद स्किन को जोर से रगड़ें नहीं. इस दौरान हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड फेसवॉश से रंग साफ करें. इसके बाद, मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं ताकि स्किन की नमी बनी रहे और रंगों की रंगत भी कम ना हो.

इसे भी पढ़ें- IRCTC पर सही टूर पैकेज कैसे करें बुक? इन टिप्स की मदद से हो जाएगा सस्ता जुगाड़

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 26, 2026 02:39 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.