Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

घर पर बनाएं आसान और टेस्टी पनीर सैंडविच, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगा पसंद

Paneer Sandwich Recipe: सुबह का नाश्ता हेल्दी हो और टेस्टी हो, यह हर किसी की पहली पंसद होती है. लेकिन नाश्ते के नाम पर एक ही चीज रोजाना मिले, यह किसी को पसंद नहीं होता. अगर आप भी कुछ नया, हल्का और टेस्टी नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए पनीर सैंजविज अच्छा विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 26, 2026 07:08
Paneer Sandwich Recipe In Hindi
नाश्ते में पनीर सैंडविच कैसे बनाएं?

Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा का आधार होता है. अगर दिन की शुरुआत स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने से हो जाए तो पूरा दिन काम करने की ताकत और मन दोनों खुश रहते हैं. कई बार समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आए. ऐसे में पनीर सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता और दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है. हम आपको आसान तरीके से सैंडविच झटपट तैयार करना सिखाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी और कैसे बनेगा ये टेस्टी नाश्ता.

यह भी पढ़ें: शाम के स्नैक्स में बनाएं लौकी का टेस्टी व्यंजन, चाय के साथ बच्चों को जरूर आएगा पसंद

---विज्ञापन---

पनीर सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 6 ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन, अपनी पसंद अनुसार).
  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ ताजा पनीर.
  • 1 बारीक कटा प्याज.
  • 1 बारीक कटा टमाटर (बीज निकाल लें तो बेहतर).
  • 1 छोटी चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट.
  • 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर.
  • 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला.
  • 1 छोटी चम्मच चाट मसाला.
  • 1/4 छोटी चम्मच जीरा.
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर.
  • 1 टेबलस्पून बारीक कटी हरी धनिया.
  • 1 छोटी चम्मच तेल.
  • मक्खन सेंकने के लिए.
  • नमक स्वादानुसार.

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पनीर सैंडविच

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले एक कड़ाही में तेल डालकर हल्की आंच पर गर्म करें और उसमें जीरा डालें.
  • जीरा चटकने लगे तो प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • फिर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं.
  • अब टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि मसाला अच्छी तरह मिल जाए.
  • इसमें कद्दूकस किया पनीर और हरी धनिया डालकर मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं और गैस बंद कर दें.
  • अब ब्रेड स्लाइस पर उस तैयार स्टफिंग को फैलाएं, ऊपर से दूसरी स्लाइस रखें और हल्का मक्खन लगाकर तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
  • इस तरह झटपट तैयार हो जाएगा आपका टेस्टी पनीर सैंडविच, जिसे आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रोजा रखने के बाद आते हैं चक्कर? सहरी में खाएं ये फूड्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

First published on: Feb 26, 2026 06:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.