Diwali 2024: दिवाली के त्योहार पर घर में कई सारी मिठाइयां और कई तरह का खाना बनता है, जिसमें से कुछ हमारी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। त्योहार पर हम कई बार ओवरईटिंग कर लेते हैं। जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे- ब्लोटिंग, अपच आदि हो सकता है। इसके लिए आप पहले से ही अपनी तैयारी कर ले और दिवाली के मौके पर जमकर खाने-पीने का आनंद उठाएं। आमतौर पर लोग अंग्रेजी दवाओं का सहारा लेते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसलिए आप आयुर्वेदिक उपायों की मदद से पाचन दुरुस्त कर सकते है, ये आपके लिए आरामदायक साबित हो सकता है।
ये हैं आयुर्वेदिक उपायों
1.जीरा पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही भूख को बढ़ाता है। इसे पानी में उबालकर ठंडा कर लें और इसका सेवन करें, इससे डाइजेशन सिस्टम सही रहेगा।
2. अजवाइन पेट के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जो गैस को कम करने में मदद करती है। इसके लिए आप इसके पाउडर में थोड़ी हींग और काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से डाइजेशन सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!
3.दालचीनी आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है और पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।
4.त्रिफला एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने और पेट को साफ रखने में मदद करता है।
5.दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी बना रहता है।
6. धनिया के सेवन से डाइजेशन सिस्टम कंट्रोल रहता है और पेट में हो रही जलन को कम करता है।
बैलेंस डाइट लें
1.दही पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है और आंतों को हेल्दी रखता है।
2. तले-भुने और ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें और कुछ हल्का और हेल्दी खाएं जैसे कि दालें, सब्जियां, सलाद।
3.अपनी डाइट में मौसमी फल जैसे कि नाशपाती, संतरा और सेब आदि को शामिल करें जो आपके डाइजेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
4.आप रोटी और चावल के साथ घी ले सकते हैं ये आपके शरीर की एनर्जी बढ़ाएगा और खाना पचाने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
10 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
11 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
12 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
14 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
15 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
17 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
19 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines