---विज्ञापन---

Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!

Diwali 2024: दिवाली पर बच्चे से लेकर बड़े, लगभग सभी लोग पटाखे फोड़ते हैं। हालांकि, त्योहार में लोग खुशियां मनाते हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हमें सावधानी नहीं बरतनी चाहिए। दिवाली पर पटाखे जलाते हुए अक्सर लोगों के हाथ जल जाते हैं, जिससे दर्द, जलन के साथ दाग रह जाते हैं। इन टिप्स की मदद से मनाएं हैप्पी और सेफ दिवाली।

---विज्ञापन---

Diwali 2024: दिवाली पर लगभग हर कोई पटाखे जलाता है। हालांकि, हम पटाखे जलाते हुए काफी सावधानियां बरतते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कभी-कभी कुछ दुर्घटनाएं हो ही जाती हैं। इनमें पटाखों से जलना कॉमन प्रॉब्लम है। जलने वाले हादसे अक्सर बच्चों के साथ होते हैं क्योंकि वे लोग जागरूकता के साथ बम-पटाखे नहीं जलाते हैं। पटाखों की चिंगारी से जलने के बाद जलन, दर्द और कई बार दाग भी रह जाते हैं। हम आपको अपनी रिपोर्ट के जरिए बता रहे हैं कि कैसे आप खुद को और छोटे बच्चों को पटाखों से जलने से बचा सकते हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि अगर गलती से आप जल जाएं तो क्या करें।

जलने से खुद को कैसे बचाएं?

सबसे पहले तो आप इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी पटाखे सीधे हाथों से इस्तेमाल न करें। कोशिश करें, पटाखे हमेशा दूर से जलाने चाहिए ताकि उनमें से निकलने वाली चिंगारी आपको नुकसान न पहुंचा सके। पटाखे जलाने के लिए माचिस की जगह अगरबत्ती या मोमबत्ती का उपयोग करें। क्योंकि इन्हें आपको बार-बार जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे आग लगने का जोखिम थोड़ा कम होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

आस-पास पानी की बाल्टी और मिट्टी रखें

जहां भी पटाखे जलाएं, अपने आस-पास एक पानी की भरी हुई बाल्टी और मिट्टी भी साथ रखें ताकि कोई दुर्घटना हो जाए, तो आप तुरंत उसे काबू कर सकें। इसके अलावा, बिजली के उपकरणों से अलग हटकर पटाखे जलाएं।

---विज्ञापन---

फर्स्ट-एड किट

पटाखे जलाने से पहले अपने साथ एक पॉकेट फ्रेंडली फर्स्ट-एड किट रखें। अगर किसी कारणवश कोई जल जाए या उसे कोई चोट लग जाए, तो आप तुरंत उसका उपचार कर सकें। खासतौर पर अगर बच्चे पटाखे जला रहे हैं।

Diwali 2024

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

बच्चों को अकेले पटाखे जलाने न दें

अगर छोटे बच्चे पटाखे जला रहे हैं, तो उन्हें अकेले न छोड़ें। छोटे बच्चों के साथ माता-पिता या कोई बड़ा जरूर साथ रहें ताकि वे उनकी मदद कर सकें।

---विज्ञापन---

जल जाएं तो क्या करें?

अगर कोई पटाखे फोड़ते समय जल गया है, तो आप तुरंत उनकी जली हुई त्वचा पर ठंडा पानी डालें। ध्यान रहे, आपको जली हुई स्किन पर टूथपेस्ट या फिर बर्फ के टुकड़े नहीं लगाने हैं, ये आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं। चोट ज्यादा गंभीर है तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

बच्चों के लिए स्पेशल टिप

छोटे बच्चे अक्सर किसी पटाखे के न फूटने पर उसे बार-बार जलाते रहते हैं, तो वे ऐसा करने से बचें। माता-पिता उन्हें इस बारे में जानकारी दे सकते हैं क्योंकि कई बार वह पटाखा जल चुका होता है, मगर फूटने में टाइम लगाता है। ऐसे में अगर आप उसे बार-बार जलाएंगे, तो वह कभी भी अचानक फट सकता है, जिससे आप जल सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 28, 2024 08:13 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola