Diabetes Symptoms: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है और इसमें आपकी स्किन भी शामिल होती है। स्किन पर होने वाले कुछ बदलाव कुछ डायबिटीज के शुरुआती संकेतों में से एक हो सकते हैं। ब्लड में शुगर के बढ़ने से स्किन पर अजीबोगरीब लक्षण नजर आ सकते हैं, जिसे आपको समय पर पहचानकर सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते है?
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, दिल्ली के डायबिटीज थायराइड, मोटापा और एंडोक्रिनोलॉजी केंद्र के डॉ अशोक कुमार झिंगन के अनुसार, ये बदलाव साधारण पिंडली के धब्बों से लेकर खतरनाक स्थितियों जैसे कि न भरने वाले घाव या शरीर में काले धब्बे, जो सभी हाई ब्लड शुगर इंसुलिन को खराब होने के कारण होते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर में सूजन को कम करने के लिए खाएं ये 3 फूड, जानें डॉक्टर की राय
पिंडली में धब्बे
पिंडली के धब्बे ये हल्के भूरे रंग के गोल आकार के पपड़ीदार पैच होते हैं, जो पिंडलियों पर दिखाई देते हैं। ये आपको किसी भी तरह से नुकसान तो नहीं पहुंचाते हैं और न ही इनमें दर्द, खुजली या जलन रहता है, लेकिन ये आपकी स्किन को खराब जरूर कर सकता है।
एकैंथोसिस निग्रिकेस
एकैंथोसिस निग्रिकेस शरीर के उन हिस्सों में दिखाई देते हैं जैसे गर्दन, बगल या कमर। ये इंसुलिन के नुकसान के कारण होते हैं और प्रीडायबिटीज या टाइप 2 डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं।
जैंथेलाजमा
जैंथेलाजमा पलकों पर दिखाई देते हैं और ब्लड में फैट के हाई लेवल के कारण होते हैं इनका रंग पीला या पीला-नारंगी होता है।
ये भी पढ़ें- Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
2 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
3 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
3 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
6 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
7 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines