Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा

Health Tips: अगर आप भी हर रोज स्मार्ट वॉच का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके पहनने से कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर रिसर्च क्या कहती है।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: अगर आप भी स्मार्ट वॉच या फिटनेस बैंड इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके नुकसान के बारे में जानना बहुत जरूरी है। एक नए अध्ययन में पाया गया है कि अच्छे ब्रांड की स्मार्ट घड़ियां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती हैं। नोट्रे डेम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक रिसर्च में बताया गया है कि ब्रांडेड घड़ियों में हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। फिटनेस वॉच बैंड में फ्लोरो लास्टोमर्स होने के बारे में बताया जाता है, जो एक तरह का सिंथेटिक रबर है जिससे त्वचा के तेल और पसीने के साथ मिलकर कैंसर का कारण बनता है।

विज्ञापन

स्मार्ट घड़ियों हो सकते हैं खतरनाक

द गार्जियन ने अध्ययन में बताया गया है कि कौन से ब्रांड PFAS के लिए सकारात्मक पाए गए। इसमें नाइक, एप्पल, फिटबिट और गूगल की घड़ियों का टेस्ट किया गया। अध्ययन में अलग-अलग PFAS कंपाउड की जांच की गई और  इसमें PFHxA की सबसे ज्यादा मात्रा पाई गई, जो एक सिंथेटिक केमिकल है। ये PFAS समूह का हिस्सा है, जो 40 प्रतिशत बैंड में पाया जाता है। इस केमिकल का इस्तेमाल आमतौर पर कपड़ों, कालीन, कागज और कीटनाशकों पर किया जाता है और यह लीवर की बीमारी के खतरे को पैदा करता है।

विज्ञापन

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि इस कंपाउंड को लेकर कम ही रिसर्च किया गया है। इसे अन्य प्रकार के PFAS की तुलना में इंसान के लिए लिए ज्यादा खतरनाक माना जाता है। शोधकर्ता प्रेस्ली ने कहा कि जो उनके रिजल्ट में सामने आया वह चिंताजनक है। यूरोपीय संघ ने घड़ी के बैंड में PFHxA पर बैन लगाने का प्रस्ताव भी दिया है।

विज्ञापन

फॉरएवर केमिकल्स

फॉरएवर केमिकल्स का मतलब पेर और पॉलीफ्लोर एल्काइल (PFAS) से है और इन्हें फॉरएवर केमिकल्स इसलिए कहा जाता है, क्योंकि ये बहुत ज्यादा स्थायी होते हैं और ये नेचर में आसानी से नहीं टूटते हैं और कैंसर के खतरे को पैदा करते हैं। इसके अलावा ये इम्यून सिस्टम को भी कमजोर बनाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ