Creative Wedding Ideas: आपकी शादी की हर फोटो होगी इंस्टाग्राम पर वायरल, बस अपनाइए ये स्टेप्स
ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी शादी में काफी कुछ अलग करना चाहते हैं। अगर आप भी इन्ही लोगों मे से हैं जो अपनी शादी को कुछ नए तरीकों से यादगार बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ टिप्स के बारे में जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
Creative Wedding Ideas: हर कोई चाहता है कि उसकी शादी सिर्फ एक रस्म न हो, बल्कि एक यादगार और खास पल बन जाए जिसे सालों तक याद रखा जाए। शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का भी मिलन होती है और ऐसे खास मौके को थोड़ा अलग और खास अंदाज में मनाना जरूरी हो जाता है। आजकल लोग पारंपरिक तरीकों से हटकर कुछ नया और यूनिक करना पसंद कर रहे हैं ताकि उनकी शादी बाकी सबसे अलग नजर आए। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं तो यह समय है कुछ खास प्लानिंग करने का। कुछ छोटे-छोटे बदलाव और क्रिएटिव आइडियाज आपकी शादी को एक ऐसा अनुभव बना सकते हैं तो आइए जानते हैं कुछ स्टेप्स जिससे आप अपनी शादी को यादागार और मजेदार बना सकते हैं।
वेडिंग लोगो बनवाएं
आजकल शादी में कपल का खुद का वेडिंग लोगो बनवाना एक नया ट्रेंड बन गया है। इसमें दूल्हा-दुल्हन के नाम के शुरुआती अक्षरों से एक खूबसूरत लोगो तैयार किया जाता है। इस लोगो को शादी के हर एलीमेंट पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे कार्ड्स, गिफ्ट बॉक्स, बैकड्रॉप आदि पर। यह काफी सुंदर और ट्रेंडिग भी लगता है।
विज्ञापन
Image Source Freepik
लोगो स्टिकर्स लगवाएं
वेडिंग लोगो बनने के बाद आप उसके कस्टम स्टिकर्स बनवा सकते हैं। ये स्टिकर्स मिठाई के डब्बों, मेहमानों के गिफ्ट्स या होटल के वेलकम पैक पर लगाकर एक पर्सनल टच दे सकते हैं। इससे आपकी शादी में एक प्रोफेशनल और कस्टमाइज्ड लुक आता है। साथ ही यह काफी क्यूट भी लगते हैं।
फूलों का शादी खास काम होता है। आप चाहें तो एक अलग लुक देने के लिए अपनी शादी में एक प्यारा-सा “पेटल कोन स्टेशन” बनवा सकते हैं। जहां मेहमान शादी के दौरान फूलों की पंखुड़ियां लेकर वर-वधू पर बरसाएं।
आपकी शादी में कौन-सा फंक्शन कब और कहां हो रहा है अब आपको इसकी पूरी जानकारी देने के लिए फोन नहीं करना पड़ेगा। आप चाहें तो छोटे-छोटे टेंट कार्ड्स बनवा सकते हैं। इन्हें टेबल्स या कमरों में रखा जा सकता है, जिससे हर मेहमान को सब कुछ समझ में आए और किसी को बार-बार पूछना न पड़े।
वेडिंग बोर्ड्स
शादी में एंट्री पॉइंट, स्टेज, फोटो बूथ या मंडप के पास सुंदर-सुंदर बोर्ड्स लगवाएं। इन पर लिखवाएं Welcome to the Wedding of…”, “Love is in the Air” या “Haldi Vibes Only” जैसी लाइन। ये न सिर्फ सजावट बढ़ाएंगे, बल्कि फोटोज के लिए भी बेहतरीन बैकग्राउंड बनेंगे।