Styling Tips: श्रद्धा कपूर के 4 ट्रेंडिंग को-ऑर्ड सेट, जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे WOW
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Styling Tips: कॉर्ड सेट का चलन इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। हर कोई कॉर्ड सेट का दीवाना बना हुआ है। लेकिन आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने लिए कुछ डिफरेंट और स्टाइलिश कॉर्ड सेट लेना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की मशहूर फैशनिस्टा श्रद्धा कपूर के कॉर्ड सेट डिज़ाइन्स के बारे में। जिन्हें देखकर आप भी उनके जैसे लुक्स क्रिएट कर सकते हैं और लोगों के बीच अपने फैशन का जलवा बिखेर सकते हैं। इन कॉर्ड सेट्स को देखकर हर कोई आपसे पूछेगा इतने ट्रेंडिंग सेट कहां से लिए?

श्रद्धा कपूर के सिग्नेचर एलिगेंट स्टाइल में यह पिंक क्रॉप टॉप सेट बहुत ही फेमिनिन और फ्रेश लुक देता है। इसमें हल्का क्रॉप टॉप, मैचिंग हाई-वेस्ट पैंट्स और ओवरसाइज स्टाइल जैकेट होता है। आप चाहें तो इस डिजाइन का कार्ड सेट ले सकती हैं। इसे खुले बालों और न्यूड मेकअप के साथ पहनकर और भी सुंदर लुक पा सकती हैं।

परंपरा और ट्रेंडी लुक का परफेक्ट मेल बनारसी फैब्रिक में बना यह सेट ट्यूनिक स्टाइल टॉप और स्ट्रेट फिट पैंट्स के साथ आता है। श्रद्धा कपूर का ये लुक काफी एलिगेंट लगता है। आप चाहें तो इसे ट्रेडिशनल फेस्टिव या वेडिंग फंक्शन में पहन सकती हैं। इसे आप जूतियों या कोल्हापुरी चप्पलों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

श्रद्धा कपूर का यह स्टाइल युवाओं में खासा पॉपुलर है। फिटेड या ओवरसाइज ब्लेजर के साथ मैचिंग ट्राउज़र्स का यह सेट ग्लैमरस के साथ-साथ सशक्त महिला लुक भी देता है।आप इस लुक को बोल्ड रेड लिप्स और स्टेटमेंट बैग के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह पार्टीज़, इवेंट्स या फोटोशूट्स के लिए बेस्ट चॉइस है।

श्रद्धा के ऑफिस-चिक लुक्स में से एक, यह सेट लंबा कोट-स्टाइल टॉप और टेलर्ड पैंट्स के साथ आता है। न्यूट्रल टोन (बेज, ग्रे या ब्लैक) में यह लुक बेहद स्टाइलिश और पावरफुल लगता है। इस लुक को आप sleek bun या ponytail hairstyle, क्लासिक स्टिलेटोज या ब्लॉक हील्स के साथ ऑफिस मीटिंग या क्लासिक डिनर डेट पर पहन सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: