Styling Tips: चिकनकारी, लखनऊ की प्रसिद्ध पारंपरिक कढ़ाई है जो की अपनी बारीक और नाजुक डिजाइनों के लिए काफी पहचानी जाती है। जब ये खूबसूरत चिकनकारी डिजाइन अनारकली सूट्स पर उभरते हैं, तो वो किसी रॉयल लुक से कम नहीं लगते। ये आउटफिट्स न सिर्फ ट्रेडिशनल फंक्शन, शादी-ब्याह और त्योहारों के लिए परफेक्ट हैं, बल्कि आजकल की ट्रेंडी लड़कियों के लिए स्टाइल स्टेटमेंट भी बन चुके हैं। तो आइए जानते है कुछ ऐसे कलर के सूट्स के बारे में जो कि हर किसी पर सूट करेंगे।
बेज रंग चिकनकारी अनारकली
Image Source Pinterest
बेज (Beige) रंग का चिकनकारी सूट अपने सटल और क्लासी लुक के लिए जाना जाता है। अगर आप सिंपल सूट की शौकीन है तो यह आपके लिए बेस्टऑप्शन है। इसके साथ ही इस रंग में चिकनकारी कढ़ाई बहुत ही सुंदर ढंग से उभरकर आती है। ऑफिस पार्टी, पूजा या हल्के फंक्शन के लिए बेस्ट है। आप चाहें तो सिल्वर झुमके और बंधेज दुपट्टा इसपर स्टाइल कर सकते हैं।
---खबर नीचे जारी है---
पिंक रंग चिकनकारी अनारकली
Image Source Pinterest
पिंक (गुलाबी) रंग हर महिला की पहली पसंद होती है और जब इसमें चिकनकारी का जादू जुड़ जाए, तो लुक बन जाता है एकदम ट्रेडिशनल और फ्रेश। यह सूट त्यौहारों, छोटी पार्टी या दिन के फंक्शन के लिए एकदम सही है। आप अगर चाहें तो इसको मिनिमल मेकअप और गुलाबी चांदबाली के साथ स्टाइल कर सकती है।
सफेद चिकनकारी सूट एक टाइमलेस क्लासिक है। यह लुक कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता और हर स्किन टोन पर शानदार दिखता है। यह सूट पूजा, सगाई या कॉलेज फंक्शन के लिए आदर्श है।
डार्क बेज चिकनकारी अनारकली
Image Source Pinterest
डार्क बेज रंग थोड़ा सा कॉफी या ब्राउन टोन लिए होता है, जो लुक को और गहराई देता है। इस रंग में चिकनकारी बहुत रिच और प्रीमियम दिखाई देती है। रात के फंक्शन या कॉकटेल पार्टी में भी इसे कैरी किया जा सकता है। इसके साथ ही आप इसको गोल्डन स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्ट्रेट हेयर के साथ पहन सकते हैं।