हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Christmas 2024: सीक्रेट सांता बन, बच्चों को गिफ्ट करें ये 7 चीजें

Christmas 2024: क्रिसमस के अवसर पर अगर आप भी सीक्रेट सांता बनकर अपने बच्चों को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं, मगर कन्फ्यूज हैं कि क्या तोहफा दें, तो इस रिपोर्ट को जरूर पढ़िए। हम आपको किड्स-फ्रेंडली गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बच्चों को जरूर पसंद आएंगे।

विज्ञापन
photo credit-Freepik

Christmas 2024: क्रिसमस का फेस्टिवल हर साल ढेरों खुशियां और गिफ्ट्स लेकर आता है, इस दिन लोग अपने दोस्तों, फैमिली, बच्चों और ऑफिस में कलीग को गिफ्ट देते हैं। इस दिन सांता क्लॉज आकर बच्चों को गिफ्ट देते हैं, ऐसी प्रथाएं हैं। अगर आप भी सीक्रेट सांता बनकर अपने बच्चों को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उन्हें ये चीजें दे सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको 7 ऐसे अफोर्डेबल गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जो हर कोई खरीद सकता है और उनके बच्चों को भी यह जरूर पसंद आएगा।

बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स

1. क्रिएटिव किट्स

बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट किट्स गिफ्ट करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आप उन्हें पेंटिंग, स्केचिंग और अन्य क्रिएटिव आइटम्स को गिफ्ट में दे सकते हैं, जो उनकी इमैजिनेशन और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

2. एडवेंचर और फैंटेसी बुक्स

विज्ञापन

बच्चों को तोहफे में किताबों से बेहतर और कुछ देना शायद उतना उतना अच्छा या फायदेमंद व‍िकल्‍प नहीं होगा, जितना यह है। बच्चों को स्कूल की पाठ्यपुस्तकों के अलावा भी कुछ और किताबें पढ़नी चाहिए। इसके लिए आप उन्हें एडवेंचर और फैंटेसी बुक्स दे सकते हैं।

3. इंफ्लेटेबल टॉय

विज्ञापन

इंफ्लेटेबल खिलौने ऐसे टॉय हैं, जो बच्चों के लिए काफी मजेदार हो सकते हैं। इनमें बोट, सर्फबोर्ड, या जानवर के आकार की चीजें हो सकती हैं। ये गर्मियों के मौसम में आपके बच्चों के काफी काम आएंगी। वे इन टॉयज के साथ बाहर भी खेल सकेंगे।

photo credit-Freepik

विज्ञापन

4. पजल्स

पजल्स गेम्स बच्चों की दिमागी ग्रोथ में मदद करते हैं , जिससे उनमें ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है। आप 3D पजल्स या टॉपिकल पजल्स गिफ्ट में दे सकते हैं, जैसे कि कार्टून कैरेक्टर का पजल गेम।

विज्ञापन

5. एजुकेशनल टॉय

एजुकेशनल खिलौने जैसे कि साइंस किट, डॉक्टर किट, बच्चों के लिए काफी अच्छे होते हैं। ये खेल के साथ-साथ बच्चों को शिक्षा का भी बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन

6. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

आप अपने बच्चों के नाम से बनवाकर, उन्हें पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जैसे टी-शर्ट, बैग और कैप भी गिफ्ट में दे सकते हैं। यह गिफ्ट उन्हें बेहद खास होते हैं।

विज्ञापन

7. बिल्डिंग ब्लॉक्स

कंस्ट्रक्शन बेस्ड टॉयज जैसे कि बिल्डिंग ब्लॉक्स बच्चों को रचनात्मक रूप से सोचने और क्रिएट करने की प्रेरणा देते हैं। ये बच्चों की कल्पना को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola