---विज्ञापन---

हेल्थ

Vitamin B12 की कमी से बालों पर दिखते हैं ये संकेत, इन बीमारियों का भी खतरा

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। इसकी कमी होने पर शरीर पहले से कुछ संकेत देता है, जिन्हें समझने की जरूरत होती है। कम उम्र में हेयरफॉल भी इस विटामिन की कमी का संकेत है।

Vitamin B-12 Deficiency: बालों का झड़ना शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करता है। हेयरफॉल की समस्या ऐसी है, जिससे अधिकांश लोग पीड़ित हैं। मगर उम्र से पहले बालों का झड़ना या फिर ग्रोथ में रुकावट विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन बी-12 एक ऐसा तत्व है, जिसकी कमी होने से शरीर गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो सकता है। विटामिन बी-12 कम होने से DNA के विकास में भी असर पड़ता है। हेयरफॉल एक गंभीर परेशानी है। आइए जानते हैं विटामिन बी-12 के बारे में सबकुछ।

विटामिन बी-12 क्यों जरूरी?

विटामिन बी-12 शरीर में कम होने से खून की कमी होती है। बी-12 की कमी से ब्रेन की फंक्शनिंग में दिक्कत आ सकती है। एनीमिया, कमजोर मांसपेशियां और हड्डियों में दर्द का कारण भी विटामिन बी-12 की कमी हो सकता है। हेयरफॉल भी विटामिन बी-12 की कमी का सबसे सामान्य संकेत है। दरअसल, 25 से कम उम्र के लोगों को हेयरफॉल जरूरत से ज्यादा हो रहा है, तो इसका सीधा-सीधा इशारा विटामिन बी-12 की कमी की ओर होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Vitamin B-12 कम होने के अन्य संकेत

  • बालों का सफेद होना।
  • बालों का झड़ना।
  • हड्डियों में दर्द।
  • त्वचा का पीला रंग।
  • नाखूनों में सफेद धब्बे दिखना।

विटामिन बी-12 कम होने से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती हैं?

एनीमिया सबसे कॉमन और सामान्य बीमारी है, जो विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती है। सांस की बीमारी का एक प्रमुख कारण विटामिन बी-12 की कमी हैं। शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का कम होना भी विटामिन बी-12 की कमी ओर इशारा करता है।

---विज्ञापन---
Vitamin B12 Deficiency

photo credit-meta ai

क्या खाने से बढ़ेगा विटामिन बी-12?

  • दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
  • अंडे खा सकते हैं।
  • चुकंदर का सेवन करें।
  • पालक खाएं।
  • फैटी फिश जैसे सार्डिन और सैल्मन खा सकते हैं।
  • बादाम, अखरोट, पंपकिन सीड्स जैसे नट्स और सीड्स का सेवन करें।
  • राजमा, अरहर, मूंग की दाल खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 20, 2024 02:54 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola