Breakfast Tips: दिन की शुरुआत अगर पौष्टिक नाश्ते से हो तो शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है और दिमाग भी एक्टिव रहता है. अक्सर लोग जल्दी में कुछ भी खा लेते हैं, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है. अगर आप रोज एक जैसा अंडा-ब्रेड या साधारण नाश्ता बनाते-बनाते बोर हो चुके हैं, या आप कुकिंग में बिगिनर हैं और कुछ आसान लेकिन हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो मूंग दाल अंडा चीला आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. मूंग दाल और अंडे से तैयार यह चीला प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मसल्स को मजबूत रखने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है. यह रेसिपी स्वादिष्ट भी है और कम समय में आसानी से तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं इस नाश्ते को?
यह भी पढ़ें: बच्चों से कभी नहीं पूछने चाहिए ये 5 सवाल, डॉक्टर ने दी सभी माता-पिता को यह सलाह
मूंग दाल अंडा चीला बनाने के लिए जरूरी चीजें
इस हेल्दी चीले को बनाने के लिए आपको चाहिए;
- एक कप पीली मूंग दाल (रातभर भिगोई हुई).
- दो ताजे अंडे.
- एक बारीक कटी हरी मिर्च.
- एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक.
- आधा छोटा चम्मच जीरा.
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी.
- स्वाद अनुसार नमक.
- थोड़ा सा चाट मसाला.
- एक बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया.
- जरूरत अनुसार पानी.
- चीला सेंकने के लिए थोड़ा तेल.
कैसे बनाएं मूंग दाल अंडा चीला?
- सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को साफ पानी से धो लें.
- अब दाल को मिक्सर में डालें और उसमें हरी मिर्च, अदरक व जीरा मिलाकर थोड़ा पानी डालकर पीस लें और मुलायम घोल तैयार करें.
- अब इस घोल में अंडे फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए.
- इसमें नमक, हल्दी, चाट मसाला और हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं.
- तवे पर घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक सेंके.
- इस तरह आपका हेल्दी- स्वादिष्ट मूंग दाल अंडा चीला तैयार हो जाएगा, जिसे आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए गाय का दूध अच्छा है या भैंस का? जानिए कौन है ज्यादा फायदेमंद