बच्चों से कभी नहीं पूछने चाहिए ये 5 सवाल, डॉक्टर ने दी सभी माता-पिता को यह सलाह

Parenting Advice: माता-पिता या रिश्तेदार और पड़ोसी अक्सर ही बच्चे से ऐसे कुछ सवाल करने लगते हैं जो बच्चे को मानसिक तौर पर परेशान कर सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से सवाल हैं जो बच्चे से नहीं पूछने चाहिए.

Parenting

कौन से सवाल बच्चे से नहीं पूछने चाहिए, जानिए यहां. Image Credit - Pexels

Parenting: बच्चों से क्या कहा जा रहा और क्या नहीं इसका माता-पिता को खास ख्याल रखना चाहिए. पीडियाट्रिशियन डॉ. अजय प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि ऐसे कौन से 5 सवाल हैं जो आपको अपने बच्चे से कभी नहीं पूछने चाहिए. ये सवाल (Questions) बच्चे की इमोशनल डेवलपमेंट में बाधा बनते हैं और उसे मेंटली प्रभावित करते हैं. इसके बजाय बच्चे से वो बातें कही जानी चाहिए जो उसे इमोशनली परिपक्व और समझदार बनाने में मददगार साबित हों.

विज्ञापन

बच्चे से कौन से 5 सवाल कभी नहीं करने चाहिए

पहला सवाल – तुम किससे सबसे ज्यादा प्यार करते हो मम्मी से या पापा से?

विज्ञापन

बच्चे से यह सवाल करने के बजाय कि वह मम्मी या पापा में से किससे ज्यादा प्यार करता है, यह कहना चाहिए कि तुम कितने लकी हो कि तुम्हे मम्मी और पापा दोनों प्यार करते हैं.

दूसरा सवाल – तुम बड़े होकर क्या बनना चाहते हो?

विज्ञापन

छोटे बच्चे पर अभी से करियर का प्रेशर और दबाव डालना सही नहीं है. बच्चे से यह पूछने के बजाय कि वह भविष्य में क्या बनना चाहता है, उससे पूछें कि आजकल वह किन चीजों को लेकर उत्साही या जिज्ञासु रहता है.

तीसरा सवाल – तुम एक जगह शांत क्यों नहीं बैठ सकते हो?

विज्ञापन

बच्चे के बैठे-बैठे हिलने-डुलने की आदत पर अक्सर ही उसे टोक दिया जाता है कि वह एक जगह शांत क्यों नहीं बैठ सकता है. इससे बच्चे का कोंफिडेंस कम होता है. इस सवाल से बेहतर पैरेंट्स को बच्चे से पूछ लेना चाहिए कि क्या उसे कुछ देर का मूवमेंट ब्रेक चाहिए या नहीं.

चौथा सवाल – तुम बड़े लड़के/लड़की हो गए हो, अब भी बच्चे की तरह क्यों एक्ट करते हो?

विज्ञापन

बच्चे से पूछें या उसे बताएं कि शायद उसे कंफर्ट की जरूरत है. उसपर उम्र या उसके बचपने को लेकर तानाकशी करना सही नहीं है.

पांचवा सवाल है – तुम ठीक तो हो, इस तरह क्यों व्यवहार कर रहे हो?

विज्ञापन

माता-पिता को अपने बच्चे से कहना चाहिए कि शायद वह अभी मुश्किल में है और इसीलिए आप उसकी मदद के लिए हमेशा उसके साथ हैं. बच्चे की परेशानी जाने बिना उसपर ताने कसने या उसे डांट देने से परहेज करें.

बच्चों के मन को माता-पिता की कही बातें ठेस भी पहुंचाती हैं और अच्छी बात कही जाए तो मन को शांत भी करती हैं. ऐसे में पैरेंट्स अपने बच्चे से क्या कह रहे हैं इसका उन्हें खासतौर से ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ