---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Bhringraj for Hair: झड़ते बालों के लिए अमृत है भृंगराज पाउडर, यहां जानिए इस्तेमाल करने का सही और असरदार तरीका

Bhringraj for Hair: अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं और ग्रोथ रुक गई है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम यहां पर आपको भृंगराज पाउडर इस्तेमाल करने का सही तरीका बता रहे हैं जिससे यकीनन आपको फायदा होगा.  

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 7, 2026 14:06
Jhadte Baal Ka Ilaj
कैसे इस्तेमाल करें भृंगराज पाउडर? Image Credit- Shutterstock

Jhadte Baal Ka Ilaj: आजकल ज्यादातर लोग झड़ते बालों से परेशान हैं, क्योंकि हम लोगों की लाइफस्टाइल बहुत ही ज्यादा बदल गई है. हालांकि, बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की वजह से बालों का झड़ना लगातार बढ़ रहा है, जिसका इलाज सही वक्त पर करना बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो गंजापन का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोग ऐसे घरेलू और प्राकृतिक उपाय तलाशते हैं, जो बिना साइड इफेक्ट बालों को मजबूत बना सकते हैं. आयुर्वेद में भृंगराज पाउडर को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है और इसे केशराज भी कहा जाता है. माना जाता है कि इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह झड़ते बालों की समस्या को कम करने में मदद करता है. अगर आपके इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं पता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- खाने के बाद इलायची चबाने से क्या होता है? इसके फायदे जानकर आप भी अपनाएंगे ये आदत

---विज्ञापन---

भृंगराज पाउडर क्या है?

यह एक तरह की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे सुखाकर और पाउडर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं और स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार यह बालों से जुड़ी लगभग हर समस्या में फायदेमंद माना जाता है. बस आपको इसे इस्तेमाल करना आना चाहिए. 

कैसे इस्तेमाल करें भृंगराज पाउडर?

सामग्री

  • भृंगराज पाउडर- 3 चम्मच
  • दही- 3 चम्मच
  • पानी- जरूरत के हिसाब से

क्या करें?

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें.
  • फिर एक कटोरी में सभी चीजों को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं.
  • अब स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छी तरह से लगाएं.  
  • फिर 30 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें.
  • हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल करें. इससे यकीनन आपको फायदा होगा. 

भृंगराज पाउडर के फायदे 

  • यह पाउडर बालों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे हेयर फॉल कम हो जाता है.यह स्कैल्प को सही करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे नए बाल उगाने की प्रक्रिया तेज होती है.
  • भृंगराज पाउडर बालों के नेचुरल पिगमेंट को बनाए रखने का काम करते हैं.  
  • इसके एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली को कम करने का काम करता है.  
  • इसका नियमित इस्तेमाल बालों को चमकदार बनाने का काम करता है. आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार जरूर करें. 

इसे भी पढ़ें- रोज डे पर पार्टनर को खुश करने के लिए बनाएं दिल के आकार की इडली

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2026 02:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.