भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद ECINet सॉफ्टवेयर को लेकर सवाल उठाए गए हैं. महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव आयुक्त एस चोकलिंगम ने CEC ज्ञानेश कुमार को एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (ERO) को ज्यादा शक्तियां देने की मांग की है. ECINet सॉफ्टवेयर में 4 बदलाव करने की मांग की है. ECINet और ERO को लेकर दोनों चुनाव आयुक्तों के द्वारा पहले की गई मांगों का समर्थन किया है. बता दें कि महाराष्ट्र में SIR नोटिस फेज में है और जल्दी ही प्रोसेस शुरू हो जाएगा, जिससे पहले ही बदलाव किए जाने की मांग है.
ECINet पोर्टल ने कंट्रोल किए ERO के अधिकार
चोकलिंगम ने मांग की है कि ERO को आपत्तियों पर सुनवाई के बाद फैसले लेने की अनुमति दी जाए. दोनों चुनाव आयुक्तों विवेक जोशी और सुखबीर सिंह संधू ने भी ERO को ज्यादा शक्तियां देने की मांग को उठाया था. उन्होंने सॉफ्टवेयर में बदलाव की मांग भी की है, ताकि अधिकारियों को SIR से जुड़े नोटिसों पर कार्रवाई करने के ज्यादा विकल्प मिल सकें. नियमानुसार हर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्टों की जिम्मेदारी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) की है. लेकिन चुनाव आयोग का ECINet सॉफ्टवेयर उनकी इस जिम्मेदारी को सीमित करता है, क्योंकि इसके जरिए लिस्टें सीधे IT डायरेक्टर के कंट्रोल में हैं.
ERO शिकायतें लेकर चुनाव आयुक्तों के पास गए
बता दें कि ERO एसडीएम लेवल के अधिकारी होते हैं, जो वोटर लिस्टें तैयार करते हैं. वोटर लिस्टों में नामों को लेकर किए गए दावों और आपत्तियों को सुनते हैं और तय करते हैं कि किन नामों को वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए या हटाया जाए. CEO चोकलिंगम की मांग की है कि अगर ERO दावों और आपत्तियों को लेकर दिए गए दस्तावेजों से संतुष्ट या असंतुष्ट हैं तो मामले में उनका फैसला ही अंतिम माना जाना चाहिए. विवेक जोशी और सुखबीर संधू ने भी बताया है कि उनके पास CEO, DEO, ERO की शिकायतें आई हैं, जिनमें कहा गया है कि ECINEet पोर्टल के कारण वे अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे.
चोकलिंगम ने लेटर में लिखा कि 31 अगस्त 2026 महाराष्ट्र में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, जिसमें राज्य के 21.1 प्रतिशत मतदाताओं के नाम नहीं थे. फाइनल वोटर लिस्ट 16 नवंबर को जारी की जाएगी. इससे पहले ERO की शक्तियां बढ़ा दी जाएं और ECINet पोर्टल में बदलाव किए जाएं, तभी फायदा होगा.
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
11 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
14 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines