'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन…' श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर! वीडियो वायरल

बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है.

Baba Bageshwar

धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. (Photo: File)

बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उन्होंने भगवान राम से श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए उनके खड़े होने, बांसुरी बजाने और वृंदावान धाम का भी अपमान किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की वजह से उन्हें काफी आलोचानाओं का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करने वाले बाबा बागेश्वर पर इस तरह की बातें शोभा नहीं देती. कमाल की बात ये है कि धीरेंद्र शास्त्री ने अभी तक इस वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?

वायरल हो रही वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ”तुम्हारे ठाकुर जी हर फोटो में इधर-उधर देखते नजर आते हैं. खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े. पांव के ऊपर पांव. कमर कहीं लचकाएं. फिर टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं. जबकि हमारे वाले तो खड़े भी एकदम सीधे होते हैं. उनका नाम भी सीधा, दिखते भी सीधे और चलते भी सीधे. तुम्हारे वाले का नाम भी टेढ़ा, दिखते भी टेढ़े और चलते भी टेढ़े.” उन्होंने आगे कहा कि हमारे भगवान राम का धाम भी एकदम सीधा है अयोध्या और तुम्हारे वाले का वृंदावन.

विज्ञापन

‘बंसी बजाना खेल भी है’

धीरेंद्र शास्त्री ने श्रीकृष्ण की बांसुरी पर टिप्पणी करते हुए कहा, ”बंसी का बजाना तो खेल भी है. लेकिन धनुष चलाना कोई खेल नहीं. तुम्हारे ठाकुर जी तो बंसी बजाते हैं वो कोई बड़ा काम नहीं है. बाबा बागेश्वर ने मंच पर बांसुरी बजाने वाले कलाकार की ओर इशारा करते हुए कहा, ”बंसी तो यहां मंच पर मौजूद एक व्यक्ति भी बजा रहा है.” उन्होंने आगे कहा, ”जितने भी ठाकुर जी वाले यहां बैठे हैं. आज तो तुम्हारे ठाकुर जी की भी जय जयकार हो रही है. राम जी साधक यहां जितने भी लोग बैठे हैं. वो आज फूले नहीं समा रहे होंगे.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ