Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी

आज राम मंदिर अयोध्या से जुड़े मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी और आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आयोध्या भी जाएंगे. वहीं आज महादेव सट्टा ऐप के आरोपी की कोर्ट में पेशी भी होनी है.

Breaking News

Credit- News24 GFX

आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे. वहीं चक्रवाती तूफान मुरासु के लैंडफॉल के चलते आज चेन्नई के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है. इधर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना के हैदराबाद में BJP की पदयात्रा में शामिल होंगे. पदयात्रा बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से मोजमजाही चौराहे तक जाएगी, जहां वे लोगों को संबोधित करेंगे. उधर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा और अयोध्या के दौरे पर रहेंगे.

विज्ञापन

आज राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे सिद्धारमैया

वहीं आज फिल्म अभिनेता इमरान खान मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. उधर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के सदस्य सिद्धारमैया के आज नई दिल्ली में राहुल गांधी से कथित ‘स्टिंग ऑपरेशन’ और वीडियो विवाद को लेकर मुलाकात कर सकते हैं. इधर अयोध्या में राम मंदिर स्थल के सर्वेक्षण की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर आज CJI सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच सुनवाई करेगी. राम मंदिर दान चोरी मामले की सुनवाई भी आज सुप्रीम कोर्ट में है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: दिल्ली में BRESE 2026 का उद्घाटन आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो’ (BRESE) 2026 का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे.

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज कोर्ट में पेशी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा. सौरभ को CBI ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर ओमान में गिरफ्तार किया और बीते दिन उसे लेकर भारत पहुंची. महादेव सट्टा ऐप से 13 FIR छत्तीसगढ़ सरकार ने CBI को सौंपी थीं, जिनकी जांच चल रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ