'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था…', विपक्षी गठबंधन की महारैली पर BJP का पलटवार

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने इंडिया गठबंधन के मार्च पर पलटवार करते हुए कहा कि रैली में आने वाले वो 10 लाख लोग कहां थे, मैदान का बड़ा हिस्सा तो खाली पड़ा था.

Sambit Patra

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने इंडिया गठबंधन के मार्च पर पलटवार किया. (Photo: PTI/ANI)

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन की महारैली के बाद बीजेपी ने करारा जवाब दिया. पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने इंडिया गठबंधन पर पलटवार करते हुए कहा कि रैली में आने वाले वो 10 लाख लोग कहां थे, मैदान का बड़ा हिस्सा तो खाली पड़ा था. उन्होंने आगे कहा, ”इस तरह के हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बन जाता. PM का मतलब सिर्फ ‘प्राइम मिनिस्टर’ नहीं है. यहां P का मतलब पसीना है और M का मतलब मेहनत है. एक प्रधानमंत्री पसीने और मेहनत से बनता है. इतने सारे दलों और झंडों को एक साथ लाने के बावजूद, वो 10 लाख लोगों को इकट्ठा नहीं कर पाए.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं…’, रामलीला मैदान में ममता बनर्जी का धुंआधार भाषण

विज्ञापन

‘2024 में ज्ञानेश कुमार CEC नहीं थे’

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, ”राहुल गांधी का कहना है कि 2024 का चुनाव अवैध था. 2024 के चुनाव के समय तो ज्ञानेश कुमार वहां थे ही नहीं. वो 2025 में चुनाव आयुक्त बने. अगर 2024 का चुनाव अवैध था, तो राहुल गांधी भी एक अवैध ‘नेता प्रतिपक्ष’ हैं और उनके सभी सांसद भी अवैध हैं. अगर कोई चुनाव अवैध है, तो उसे कोर्ट में चुनौती दें. राहुल गांधी, कांग्रेस या INDIA गठबंधन की किसी भी पार्टी ने 2024 के चुनाव को चुनौती देने वाली कोई एक भी याचिका है तो मुझे दिखाएं. आप ढाई साल बाद रामलीला मैदान में खड़े होकर किसी चुनाव को अवैध घोषित नहीं कर सकते.”

‘ये अराजकता का तमाशा है’

संबित पात्रा ने तंज कसते हुए कहा, ”भारत आपके अब्बू जान का नहीं है राहुल गांधी. भारत यहां के लोगों का है. इस लोकतंत्र में एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है और एक आम इंसान गृह मंत्री बन सकता है. यही बात आपको परेशान करती है. राहुल गांधी ना तो शिव हैं और ना ही वो अराजकता, जिसमें आप भारत को धकेलना चाहते हैं, कोई ‘शिव जी की बारात’ है. ये शिव जी की बारात नहीं है, बल्कि सिर्फ अराजकता का एक तमाशा है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी…’, INDIA गठबंधन की रैली में बोले अखिलेश यादव

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ